पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में थाना मानिकपुर पुलिस

Spread the love


थाना मानिकपुर, जनपद प्रतापगढ़ ।

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में थाना मानिकपुर पुलिस द्वारा अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के अभियोग से संबंधित 01 वांछित अभियुक्त संतोष कुमार पटेल उर्फ कटई को किया गया गिरफ्तार-

➡️थाना मानिकपुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत रेलवे स्टेशन के पास से 01अभियुक्त गिरफ्तार व पीड़िता को सकुशल बरामद किया गया।

पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय व क्षेत्राधिकारी कुण्डा श्री अमरनाथ गुप्ता के कुशल पर्वेक्षण में थाना प्रभारी मानिकपुर श्री नरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में व0उ0नि0 रामनारायण सिंह मय हमराह का0 संदीप पटेल, म0का0 पिंकी यादव द्वारा देखभाल क्षेत्र/तलाश वारण्टी, वाछित अभियुक्त के दौरान, मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 14/26 धारा-137 (2)/87 बीएनएस थाना मानिकपुर जनपद प्रतापगढ़ से संबंधित 01 वांछित अभियुक्त संतोष कुमार पटेल उर्फ कटई पुत्र इन्दपाल निवासी कुशाहिलडीह थाना मानिकपुर जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 19 वर्ष को थाना मानिकपुर क्षेत्रान्तर्गत रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार व पीड़िता को सकुशल बरामद किया गया तथा एक मोटर साईकिल धारा 207 एमबी एक्ट में सीज किया गया । मुकदमा उपरोक्त में पीड़िता के बयान धारा 180 बीएनएसएस के आधार पर धारा 64 (1) बी0एन0एस0 व 3/4 पाक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गई है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

  1. संतोष कुमार पटेल उर्फ कटई पुत्र इन्दपाल निवासी कुशाहिलडीह थाना मानिकपुर जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 19 वर्ष ।

पुलिस टीम का विवरण-
व0उ0नि0 रामनारायण सिंह मय हमराह का0 संदीप पटेल, म0का0 पिंकी यादव थाना मानिकपुर, जनपद प्रतापगढ़ ।
मानिकपुर से ब्यूरो राकेश कुमार धुरिया के रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *