बच्चों को डॉक्टर, इंजीनियर और अफसर के साथ अच्छा इंसान ज़रूर बनाएं:आर. के. सक्सेना

Spread the love


मिशन ग्लोबल एकेडमी का अनुअल फंक्शन


संवाददाता
बहेड़ी। मिशन ग्लोबल एकेडमी के संरक्षक आर के सक्सेना ने कहा कि बच्चों को डॉक्टर, इंजीनियर या आई ए एस अफसर बनाने का सपना ज़रूर देखा जाना चाहिए, लेकिन उससे पहले बच्चे को एक अच्छा इंसान बनाने का काम अभिभावकों को ज़रूर करना चाहिए.
श्री सक्सेना विधालय के एनुअल फंक्शन में अभिभावकों से रु -ब -रु थे. उन्होंने कहा कि बच्चों को तैयार करने में स्कूल के टीचर्स के साथ अभिभावकों की भी बराबर की ज़िम्मेदारी है, और अगर ये दोनों एंगेल ज़िम्मेदारी से बच्चों की शिक्षा और उनके संस्कार पर ध्यान दें, तो बच्चों को अच्छे और पसंदीदा मुक़ाम पर पहुँचने से कोई रोक नहीं पाएगा. उन्होंने लोगों से गॉड फियरिंग के बजाय गॉड लविंग बनने पर ज़ोर दिया.
इससे पहले अनुअल फंक्शन का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित कर किया गया. रिछा टाउन एरिया की चेयरमैन क़ैसर जहाँ, नगर पालिका बहेड़ी की चेयरमैन रश्मि जायसवाल, ब्लॉक दमखोदा की प्रमुख स्नेह लता गंगवार और विद्यालय संरक्षक आर के सक्सेना ने दीप प्रज्वलित किया. सरस्वती वंदना के बाद बच्चों ने तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए.बच्चों की ज़्यादातर प्रस्तुतियाँ, देश भक्ति, बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओ और समाजसुधार पर केंद्रित रहीं.
प्रोग्राम के मुख्य और विशिष्ट अतिथियों ने बच्चों से टारगेट तय करके शिक्षा हासिल करने और अभिभावकों -टीचर्स का सम्मान करने की नसीहत की.कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि अतुल गर्ग, चौधरी ओमवीर सिंह, सुरेश गंगवार और संदीप सिंह आदि मौजूद रहे.मैनेजर जितिन सक्सेना और प्रिंसिपल बी के कश्यप ने आभार जताया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *