ईद 2026 पर ‘धुरंधर 2’; पांच भाषाओं में होगी मेगा पैन-इंडिया रिलीज़

Spread the love

हिंदी में रिलीज़ होकर बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच चुकी फिल्म धुरंधर अब और भी बड़े स्तर पर लौटने के लिए तैयार है। इस फिल्म को खासतौर पर साउथ इंडिया से जबरदस्त प्यार मिला, जिसके बाद मेकर्स ने इसके सीक्वल की आधिकारिक घोषणा कर दी है।

लखनऊ। मुंबई, धुरंधर 2 को ईद 2026 पर 19 मार्च 2026 को रिलीज़ किया जाएगा। यह फिल्म एक साथ हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम – पांच भाषाओं में रिलीज़ होगी, जिससे यह एक सच्ची पैन-इंडिया फिल्म बन जाएगी। हालांकि धुरंधर सिर्फ हिंदी में रिलीज़ हुई थी, लेकिन साउथ इंडिया में इसे ज़बरदस्त रिस्पॉन्स मिला। सोशल मीडिया पर चर्चा, वर्ड ऑफ माउथ और बार-बार देखे जाने की वजह से वहां के दर्शकों में फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज़ देखने को मिला। साउथ के डिस्ट्रीब्यूटर्स और थिएटर मालिकों ने भी लगातार डब वर्ज़न की मांग उठाई थी।दर्शकों की इस स्वाभाविक मांग को देखते हुए, और भारत के साथ-साथ विदेशों में बसे साउथ इंडियन दर्शकों को ध्यान में रखते हुए, मेकर्स ने फैसला किया है कि धुरंधर 2 को शुरुआत से ही सभी प्रमुख भाषाओं में रिलीज़ किया जाएगा। फिल्म का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विनर आदित्य धर कर रहे हैं और इसे जियो स्टूडियोज़ और B62 स्टूडियोज़ प्रोड्यूस कर रहे हैं। धुरंधर 2 में कहानी और एक्शन दोनों को पहले से कहीं ज़्यादा बड़े स्तर पर पेश किया जाएगा। फिल्म इस समय पोस्ट-प्रोडक्शन में है और इसे 2026 की सबसे ज़्यादा चर्चित और बहुप्रतीक्षित भारतीय फिल्मों में माना जा रहा है। मेकर्स भारत के अलावा कुछ विदेशी मार्केट्स में भी मेनस्ट्रीम रिलीज़ की संभावनाएं तलाश रहे हैं। वहीं बताया जा रहा है कि तूफान लौटने वाला है इस बार हर जगह जगह धूम मचा देने का।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *