सुनील पाठक ,
4 साल से दौड़ रही महिला लेकिन नहीं मिल रहा न्याय
सुनील पाठक ,ब्यूरो पूर्वांचल,
गोरखपुर के कैंपियरगंज तहसील अंतर्गत पिछले दिनों शनिवार तहसील दिवस पर उक्त पीड़ित महिला फिर तहसील दिवस पर आईl उसने बताया कि हमारा ग्राम सभा नवापार भारी वैसी परगना हवेली तहसील कंपियरगंज है हमारे पति केसर पुरी पुत्र जगन्नाथ पुरी की मैं पत्नी हूं हमारे पति अक्सर बीमार रहते हैंउसकी मांग है कि हमारा 0.283 हेक्टेयर बैनामा लिया था कैंपियरगंज प्रथम में दिनांक आगे 26 ,2,015 को आराजी संख्या 436 बात 0. 283 हैकटेयर का बैनामा लिया था जिसकी पूरी कागजात मेरे पास है अभी तक उक्त भूमि पर लगातार हम काबिज भी रहे वीर सिंह पुत्र रमेश सिंह के लड़के अश्वनी सिंह द्वारा जबरदस्ती हमारे जमीन को गुंडई और दबंगई के बल पर कब्जा किया जा रहा है आपको बताते चलें कि बैनामा सुधा में लगभग 10 डिसमिल में धान की फसल लगा दिए जबरदस्ती मारपीट करने की एवं जबरदस्ती भूमि पर कब्जा करना चाहते हैं अश्वनी सिंह द्वारा धमकी दी जाती है जान से मरवा दूंगा जमीन के साथ जान भी जाएगी और हमारा थाना पुलिस कोर्ट कचहरी कुछ नहीं कर पाएगी। उसी दिन की घटना तहसील दिवस है जमीन से संबंधित मामले में ही एक महिला ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल उड़े लिया था।जिसको तहसील के जागरूक लोगों द्वारा बचा लिया गया।इस आप के संबंध में जब उक्त महिला से अश्वनी सिंह का नंबर मांगा गया कि मामले में कितनी सच्चाई है तो नंबर उपलब्ध नहीं हो सका।केसरपूरी की पत्नी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया की तहसील प्रशासन और क्षेत्रीय लेखपाल की मिली भगत से हमें न्याय नहीं मिल पा रहे हैं उसके पहले क्षेत्रीय लेखपाल को आदेश हुआ था लेकिन हमारी कोई मदद नहीं कर रहे हैं। इस संबंध में क्षेत्रीय लेखपाल से संपर्क किया गया तो उनका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। अब देखना यह है कि तहसील दिवस पर जो उक्त मामले दिए गए हैं उसमें पीड़ित महिला को मदद मिल सकता है या मामला ऐसे ही रहेगा।
