ठंड के मौसम में बरसात जैसा जलभराव, कृष्ण नगर में नगर निगम की लापरवाही उजागर

Spread the love

लखनऊ।
एक ओर ठंड के मौसम में लोग राहत की सांस ले रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कृष्ण नगर क्षेत्र में गंदे पानी का जलभराव मानो बरसात का नज़ारा पेश कर रहा है। सड़कों और गलियों में भरा दूषित पानी न सिर्फ आवागमन में बाधा बन रहा है, बल्कि क्षेत्रवासियों के स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा पैदा कर रहा है।
सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि जब बारिश का मौसम नहीं है, तब इतनी भारी मात्रा में पानी आखिर आया कहां से? क्या क्षेत्र में तैनात SFI, सफाई कर्मचारी और संबंधित सुपरवाइज़र अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं या फिर लापरवाही जानबूझकर बरती जा रही है?
कई बार शिकायतों के बावजूद नालियों की नियमित सफाई नहीं की जा रही है, जिससे गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है। जलभराव के कारण बदबू, मच्छरों का प्रकोप और संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारी आंख मूंदे बैठे हैं।

इस समस्या का तत्काल और स्थायी समाधान कराया जाए, नालियों की सफाई सुनिश्चित हो और लापरवाह कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि लोगों को गंदगी और जलभराव से राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *