सार्वजनिक रास्ता भी रोका, और पीड़ितों को जान से करने की धमकी भी

Spread the love

सुनील पाठक ब्यूरो गोरखपुर,

गोरखपुर 18 दिसंबर 25 आज जिलाधिकारी कार्यालय पर मौजा कठवतिया को कठउर न्यू शिवपुरी कॉलोनी के लोग सुनील कुमार के नेतृत्व में गोरखपुर जिलाअधिकारी को एक शिकायती पत्र दिया जिसमें उक्त ग्रामीणों ने किरण देवी पत्नी विजय जयसवाल पर सार्वजनिक रास्ता रोकने एवं कारण पूछने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया उक्त ग्राम वासियों ने जिला अधिकारी को शिकायती पत्र में लिखा है कि उक्त किरण देवी पत्नी विजय जायसवाल रास्ते की जमीन को धोखे से बैनामा कराकर हम सभी ग्राम वासियों आमजनमानस का रास्ता रोककर उसे पर दीवाल खड़ा खड़ा करके टीनसेट डलवा दिया। जिससे लोगों के आवागमन में काफी और असुविधा हो रही है इसका नेतृत्व कर रहे सुनील कुमार ने बताया कि यह रास्ता विगत कई वर्षों से चल रहा है इस संबंध में पीड़ित सुनील कुमार समेत जब विरोधी विजय जायसवाल का पक्ष जानने के लिए नंबर मांगा गया तो नहीं दे सके। इसके पहले विजय जायसवाल से जुबानी समझौता भी हुआ था लेकिन अब अपनी बातों पर कायम न रहते हुए यह हम सभी को धोखा दे रहे हैं आज हम सभी इसीलिए जिलाधिकारी कार्यालय पर आए हैं कि माननीय जिला अधिकारी महोदय उक्त प्रॉपर्टी डीलरविजय जायसवाल और उनके सहयोगी गुलाबचंद साहनी जो बिना परमिशन के अनुसूचित जाति के जमीनों को बेच दिया गया। जबकि अनुसूचित जाति की जमीन पर जिलाधिकारी का आदेश होना चाहिए जो इनके पास नहीं है क्योंकि हम सभी गरीब परिवार से आते हैं और अनुसूचित जाति के हरिजन बिरादरी के हैं इसलिए हम सभी को डरा धमका कर रास्ते की जमीन को कब्जा कर लिया गया। है जिसको जिला प्रशासन सार्वजनिक रास्ते को खाली कराए।ताकि आम नागरिकों का आवागमन हो सके। अगर जिला प्रशासन सार्वजनिक रास्ते से कब्जा नहीं हटता है तो तो इसके लिए हम सभी जिला अधिकारी कार्यालय पर अनशन के लिए बाध्य होंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *