लौंगा खेड़ा तेलीबाग में सम्पन्न हुआ शवकत अली की पुत्री का भव्य विवाह समारोह।।

Spread the love

राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह की गरिमामयी उपस्थिति बनी समारोह का मुख्य आकर्षण

लखनऊ। लौंगा खेड़ा तेलीबाग स्थित बैजनाथ लॉन में शवकत अली की पुत्री का विवाह समारोह बड़े हर्षोल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में क्षेत्र के कई प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों एवं राजनीतिक हस्तियों ने शिरकत की। समारोह में भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जितेन्द्र बहादुर सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनकी उपस्थिति कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बनी रही। उन्होंने वर–वधू को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएँ दीं।
इसके साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख अतिथियों में प्रदेश सचिव एस.के. द्विवेदी, प्रदेश संयुक्त सचिव मो. शकील, प्रदेश प्रवक्ता उमाशंकर बाजपेई, सदस्य रवि सिंह, समाजसेवी ऋषि भट्ट, सचिवालय कर्मी ठाकुर शिव मगन सिंह, सलीम ख़ान, विजय हरि ट्रस्ट के सदस्य अंकित जयसवाल, जिला सचिव हरीशंकर शर्मा शामिल रहे।
समारोह में सरोजनी नगर से कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रत्याशी एवं जिला अध्यक्ष श्री रुद्रदमन सिंह बब्लू ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और नवदंपत्ति को आशीष दिया।
अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति और पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच सम्पन्न यह विवाह समारोह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *