Lucknow: लिव-इन में रह रही महिला ने चाकू से गला रेतकर साथी को मार डाला, बिस्तर पर खून ही खून, खौफनाक था मंजर
बी.ए न्यूज़ रिपोर्टर संध्या अस्थान
लखनऊ में सनसनीखेज वारदात में एक महिला ने अपने लिवइन पार्टनर की धारदार चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। महिला चार साल से युवक के साथ लिवइन में रह रही थी।
लखनऊ के बीबीडी थाना क्षेत्र के सलारगंज स्थित शिवम ग्रीन सिटी में सोमवार देर रात एक दिलदहला देने वाली वारदात सामने आई। लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे युवक सूर्य प्रताप सिंह (32) की उसकी प्रेमिका रत्ना देवी ने धारदार चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महिला रत्ना देवी को तत्काल हिरासत में ले लिया।
पुलिस के मुताबिक रत्ना देवी और सूर्य प्रताप पिछले चार वर्षों से लिव-इन में रह रहे थे। सूर्य प्रताप सिंह मूल रूप से देवरिया जिले के पर्शिया भीखा मरखड़ा गांव के रहने वाले हैं। पिता नरेन्द्र सिंह मैक्स हॉस्पिटल गोमतीनगर में बतौर चालक हैं और वह जानकीपुरम सहारा स्टेट में रहते हैं। रत्ना देवी अपनी दो बेटियों 18 वर्षीय अनुष्का और 15 वर्षीय जानवी सिंह के साथ यहीं किराए पर सूर्य प्रताप सिंह के यहां रहती थी। घटना के समय दोनों बेटियां भी घर पर मौजूद थीं। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।
मृतक युवक के बिस्तर पर फैला खून
