घटक संगठन: संयुक्त किसान मोर्चा

Spread the love

क्रांतिकारी किसान यूनियन
घटक संगठन: संयुक्त किसान मोर्चा

प्रेस विज्ञप्ति
लखनऊ, 3 दिसंबर। संयुक्त किसान मोर्चा ने 8 दिसंबर को देश भर में बिजली विधेयक 2025 और बीज विधेयक 2025 की प्रतियों को जलाने और संघर्ष को तेज करने का निर्णय लिया है। पंजाब में किसान और मजदूर उसी दिन संभागीय और उपमंडल कार्यालयों तक विरोध मार्च करेंगें।
क्रांतिकारी किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव शशिकांत ने जानकारी दी कि एसकेएम द्वारा जारी सर्कुलर में आरोप लगाया कि बिजली विधेयक 2025 का मसौदा बड़े पैमाने पर निजीकरण, व्यावसायीकरण और भारतीय बिजली प्रणाली के केन्द्रीकरण के लिए तैयार किया गया है। यदि इसे लागू किया जाता है तो यह दशकों से निर्मित एकीकृत और सामाजिक रूप से संचालित वितरण और उत्पादन के सबसे अधिक लाभदायक क्षेत्रों को निजी निगमों को सौंप देगा।
सर्कुलर में आगे कहा है क्राॅस सब्सिडी को हटाने से गरीब और ग्रामीण परिवारों के लिए बिजली की दरें बढ़ेंगी, असमानता बढ़ेगी और किसान और अधिक संकट में पड़ जाएंगे।
8 दिसंबर से यूपी में भी किसान संगठन श्रमिक-कर्मचारी एवं आम उपभोक्ताओं के साथ मिलकर आंदोलन तेज कर रहे हैं। कई जिलों में बिजली बिल विधेयक के विरोध में प्रदर्शन और पक्के मोर्चे लगाने की तैयारियां चल रही हैं।

जारीकर्ता
शशिकांत
राष्ट्रीय महासचिव
क्रांतिकारी किसान यूनियन, 9352338742

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *