द्वाबा महोत्सव के लिए मिली 20 लाख की धनराशि, भव्य आयोजन का रास्ता साफ

Spread the love

​संतकबीरनगर। नगर पंचायत हैसर धनघटा की अध्यक्ष रिंकू मणि के प्रस्ताव पर जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा भेजे गए अनुरोध को शासन ने मंजूरी दे दी है। पर्यटन विभाग ने 14 नवंबर से आयोजित द्वाबा महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए सोमवार को 20 लाख रुपए की धनराशि जारी कर दी।​उत्तर प्रदेश शासन के पर्यटन विभाग की उप सचिव कीर्ति ने सोमवार को यह धनराशि जारी की। उप सचिव द्वारा जारी पत्र के अनुसार, जिलाधिकारी ने 15 अक्टूबर को शासन से प्रस्तावित द्वाबा महोत्सव के आयोजन के लिए 46 लाख रुपए आवंटित किए जाने का अनुरोध किया था। जिलाधिकारी ने अपने अनुरोध पत्र में नगर पंचायत चेयरमैन रिंकू मणि द्वारा 24 जुलाई को महोत्सव की धनराशि बढ़ाने के प्रस्ताव का उल्लेख किया था।
​रिंकू मणि के प्रस्ताव और जिलाधिकारी के अनुरोध पत्र को गंभीरता से लेते हुए, शासन के पर्यटन विभाग ने 20 लाख रुपए जारी करने की सूचना जिला प्रशासन को दे दी है। शासन के इस सकारात्मक कदम का चेयरमैन रिंकू मणि, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नीलमणि, और आयोजन समिति ने उत्तर प्रदेश सरकार, पर्यटन विभाग, और जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया है। इस धनराशि के अवमुक्त होने से द्वाबा महोत्सव के भव्य आयोजन का रास्ता खुल गया है। कार्यक्रम में जहां स्थानीय कलाकारों को बेहतर मंच दिया गया है वही बॉलीवुड नाइट बिरहा कलाकार, दंगल प्रतियोगिता के दौरान कई दिग्गज भी कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे कार्यक्रम को लेकर सारी तैयारियां भी लगभग पूरी कर ली गई है। चेयरमैन प्रतिनिधि नीलमणि ने बताया कि पर्यटन मंत्री से मुलाकात करते हुए उनका आशीर्वाद इस महोत्सव पर मिला महोत्सव को बेहतर तरीके से आगाज देते हुए और भी शानदार बनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *