संवाददाता समर्थ कुमार सक्सेना
लखनऊ। हजरतगंज स्थित टनाटन रेस्टोरेंट में आबकारी विभाग ने छापेमारी कर बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से मदिरापान कराने का मामला पकड़ा है। रेस्टोरेंट से 40 पीस सीलबंद बोतल, 39 हाय रेंज की खुली बोतल और 40 पीस बियर विभिन्न ब्रांड की बरामद हुई। आबकारी विभाग ने रेस्टोरेंट के मैनेजर और कारपोरेट पार्टनर समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
आबकारी विभाग की टीम:
- मोनिका यादव: आबकारी निरीक्षक, सेक्टर 01 लखनऊ
- रजनीश प्रताप सिंह: आबकारी निरीक्षक सेक्टर 03 लखनऊ
- अरविंद पाल बघेल: आबकारी निरीक्षक सेक्टर 4 लखनऊ
- आबकारी सिपाही: विवेक आनंद, प्रभात उपाध्याय, अबुल कलाम और अंकुर सिंह टीम में उपस्थित रहे।
आबकारी विभाग की कार्रवाई: - छापेमारी: आबकारी विभाग की टीम ने मंगलवार दिनांक 15-16/09/2025 की मध्यरात्रि को हजरतगंज स्थित टनाटन रेस्टोरेंट में छापेमारी की।
- अवैध मदिरा बरामद: रेस्टोरेंट से अवैध मदिरा की बरामदगी हुई, जिसमें सीलबंद बोतल, हाय रेंज की खुली बोतल और बियर शामिल हैं।
- मामला दर्ज: रेस्टोरेंट के मैनेजर और कारपोरेट पार्टनर समेत 6 लोगों के खिलाफ आबकारी व BNS की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
