चंद्रकांति को मिला बेस्ट ब्यूटीशियन व मेकअप आर्टिस्ट अवार्ड

Spread the love

नई उड़ान जन सेवा फाउंडेशन ने आयोजित किया एडवांस्ड मेकअप सेमिनार, महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भर

सुनील चिंचोलकर
चारामा, कांकेर। जांजगीर में नई उड़ान जन सेवा फाउंडेशन द्वारा एक सफल एडवांस्ड तकनीक मेकअप सेमिनार का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से ब्यूटीशियन और स्टूडेंट्स ने इस विशेष अवसर पर भाग लेकर अपने ज्ञान को और भी समृद्ध किया। इस सेमिनार का उद्देश्य महिलाओं को अपने पार्लर में एडवांस तकनीक अपनाकर आत्मनिर्भर बनाना और रोजगार के क्षेत्र में उन्हें मजबूती प्रदान करना था। इस अवसर पर हिमांशु ब्यूटी पार्लर की संचालिका चंद्रकांति नागे को बेस्ट ब्यूटीशियन एवं बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट के अवार्ड से नवाज़ा गया।

मुंबई से इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट अलका गोविंद एवं प्रो मेकअप आर्टिस्ट नेहा कुकरेजा ने लाइव स्टेज प्रजेंटेशन के माध्यम से एडवांस मेकअप तकनीक की सम्पूर्ण जानकारी दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में हेयर एंड मेकअप वर्कशॉप क्लास भी आयोजित की गई, जिसमें फाउंडेशन मेंबर और स्टूडेंट्स ने हाथों-हाथ प्रैक्टिकल प्रशिक्षण प्राप्त किया। इससे उनका न केवल तकनीकी ज्ञान बढ़ा, बल्कि क्लाइंट को बेहतरीन सर्विस देने का आत्मविश्वास भी प्राप्त हुआ।
इस कार्यक्रम को प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ के मशहूर एक्टर विवेक चंद्रा और रामनाथ की उपस्थिति से चार चाँद लग गए। मुख्य अतिथि के रूप में उनके आगमन से कार्यक्रम में उपस्थित दर्शकों का उत्साह और बढ़ गया। इसके अतिरिक्त देवकी काठवाड़े, सरस्वती बारथ, चंद्रकांती नागे, मानवी यादव, नीलम साहू, माया धीवर और शांति यादव ने भी इस इवेंट को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
नई उड़ान जन सेवा फाउंडेशन का उद्देश्य महिलाओं को समान शिक्षा और समान अवसर प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। फाउंडेशन की डायरेक्टर उषा शर्मा ने इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले फाउंडेशन मेंबर व कोऑर्डिनेटरों का विशेष आभार प्रकट किया। फाउंडेशन भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *