गोरखपुर के खंड विकास अधिकारी पर उन्हीं के ड्राइवर ने लगाए गंभीर आरोप

Spread the love


सुनील पाठक, ब्यूरो पूर्वांचल, गोरखपुर,
गोरखपुर 7,8,25, गोरखपुर के भरोहिया खंड विकास अधिकारी पर उन्हीं के ड्राइवर ने गंभीर आरोप लगाया। खंड विकास अधिकारी के ड्राइवर अभय तिवारी ने मीडिया के माध्यम से बताया की लगभग 11 महीने से खंड विकास अधिकारी भरोहिया को मैं लगातार दिन और रात सेवा दे रहे जबकि खंड विकास अधिकारी का ड्यूटी 10 से 5 तक है। और आज मेरी गाड़ी अचानक हटा दी गई है यह ब्लॉक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हृदय आत्मक ब्लॉक है अगर यहां खंड विकास अधिकारी द्वारा इस तरह से भ्रष्टाचार किया जाएगा कि हमारा ही बकाया पैसा मार दिया जाएगा तो बाकी ब्लॉक क्षेत्र में क्या-क्या होता होगा भगवान ही मालिक है अभय तिवारी ने बताया कि पिछले 11 ,11:30 महीने से मैं खंड विकास अधिकारी भरोहिया के हर सुख दुख में शामिल होने के साथ सरकार का सेवा देता हूं लेकिन अचानक मेरी गाड़ी हटा दी गई है और यह मामला यहीं तक नहीं था उन्होंने बताया कि हमारी निजी गाड़ी को सरकारी कार्य के अलावा प्राइवेट में भी प्रयोग किया जाता है जिससे सरकार के धान की हानि होती है और आज अगर मेरी गाड़ी हटाई गई है तो आज ही मेरे भाड़े का पूरा भुगतान होना चाहिए अगर ऐसा नहीं होता है तो हम इसके लिए जो भी कानूनी तौर तरीके हैं उसको अपनाएंगे और न्याय लेकर रहेंगे ।मीडिया से बातचीत के दौरान अभय तिवारी ने क्या कुछ कहा खुद सुनते हैं उन्हीं की जुबानी, साथ ही जब इस मामले को खंड विकास अधिकारी से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो उन्होंने मीडिया के सामने बोलने से मना कर दिया। अपने ऊपर लगे आप का जवाब नहीं दे सके। प्राप्त जानकारी के अनुसार खबर चलने के बाद मामला यह भी आ रहा है कि मामले को अंदर-अंदर मैनेज कर लिया गया है और उनकी गाड़ी पुनःवापस ब्लॉक के लिए ले लिया गया है ऐसा ड्राइवर अतुल तिवारी का कहना है। तो ऐसा क्या मामला था की खंड विकास अधिकारी के ड्राइवर को यह कदम उठाना पड़ा वही खंड विकास अधिकारी ने जुबानी तौर पर कहा कि यह पारिवारिक मामला है इसको हम आपस में समझ लेंगे तो जब यह बात है तो मीडिया के सामने से खंड विकास अधिकारी के ड्राइवर ने ऐसा कदम क्यों उठाया। यह एक सोचनीय विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *