लखनऊ मंडल की आयुक्त डॉ. रोशन जैकब ने विकास कार्यों की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश*
उन्नाव। लखनऊ मंडल की आयुक्त डॉ. रोशन जैकब ने सीएम डैशबोर्ड पर दर्ज विकास और राजस्व कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर अधिकारियों से फीडबैक लिया और ज़रूरी दिशा-निर्देश दिए।विकास भवन सभागार में हुई इस बैठक में जिलाधिकारी गौरांग राठी और मुख्य विकास अधिकारी कृति राज सहित तमाम विभागीय अधिकारी मौजूद रहे आयुक्त ने शहरी क्षेत्रों में जलजमाव और कचरा प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि ड्रेनेज की सफाई समय पर कराई जाए और कहीं भी शिल्ट जमा न हो बिजली आपूर्ति को लेकर अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिए कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली सप्लाई मानक के अनुसार हो और शिकायतों का समय से निस्तारण किया जाए।
