एल बी एस मैमोरियल स्कूल की प्रिंसपल ने बड़े ही धूमधाम मनाया नर्सरी छात्रा का चौथा जन्म दिवस

Spread the love

पीजीआई :–राजधानी लखनऊ तेलीबाग बजार स्थित कुबेर बगिया एल बी एस स्कूल में नर्सरी की छात्रा दिव्यांशी तिवारी का चौथा जन्म दिवस स्कूल की प्रबंधक फरीना क्यू हुसैन ने शिक्षकों और छात्र छात्राओं के साथ साथ बड़ी धूम धाम से मनाया। सुबह –सुबह स्कूल पहुंची छात्रा दिव्यांशी तिवारी ने अपनी क्लास टीचर कोमल कुमारी से गुड मॉर्निंग के साथ –साथ हैपी बर्थडे भी बोल दिया इस बात पर क्लास टीचर ने दिव्यांशी तिवारी को भावुक होते हुए अपने गले लगाया और टीचर के पुछने पर दिव्यांशी ने बताया कि आज हमारा जन्म दिवस है । यह बात जैसे ही स्कूल प्रिंसपल फरीना क्यू हुसैन को पता चली तो दिव्यांशी तिवारी का स्कूल में ही चौथा जन्म दिन मनाने का फैसला किया। और सभी छात्र छात्राओं को प्रांगण में ही एकत्रित कर लड्डू, मिठाई और चिप्स कुरकुरे चॉकलेट मगा कर बच्चों को खिलाया और सभी बच्चों ने दिव्यांशी तिवारी को चौथे जन्म दिन की मुबारकबाद देते हुए अपनी अपनी कक्षा में चले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *