सुनील पाठक, (पूर्वांचल ब्यूरो) गोरखपुर,
गोरखपुर, 31 जुलाई 2025, खजनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर त्रिवेणी दुबे का विदाई समारोह कार्यक्रम सह सम्मान संपन्न हुआ। विभागीय कर्मचारियों ने उनके द्वारा अब तक किए गए कार्यों की सराहना की गई। खजनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी डॉक्टर प्रदीप त्रिपाठी की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने डॉक्टर त्रिवेणी दुबे की कार्यों के प्रति लगन और उनके द्वारा किए गए कार्य की समस्त स्टाफ ने प्रशंसा की। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रदीप त्रिपाठी द्वारा डॉक्टर त्रिवेणी दुबे को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस विदाई समारोह के अवसर पर समाजसेवी डिजिटल चिकित्सालय गोरखपुर के निदेशक स्वामी डॉक्टर विनय जी ,डॉक्टर एकलाख अहमद, अशोक सिंह, डॉक्टर सीपी यादव, केएमसिंह, वीरेंद्र सिंह, डी न सिंह, सतीश मिश्रा, खुश मोहम्मद अंसारी, सीपी राय, प्रशांत सिंह, सुबोध राय, जितेंद्र मौर्य, विकास श्रीवास्तव ,प्रशांत दुबे , चंदन करण, आशीष श्रीवास्तव ,अवधेश वर्मा ,आनंद मौर्य, शौकीन अहमद,मनोज, श्याम सुंदर त्रिपाठी ,विजयलक्ष्मी, प्रीति राय, संजू रानी ,मंजू रानी ,गीता देवी, रूबी कुमारी ,सविता , कुसम पटेल, राधे, असलम, बैजनाथ, एवं स्थानीय पत्रकार बंधु एवं खजनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सभी कर्मचारी एवं एएनएम उपस्थित रहे।
