“4 करोड़ 50 हजार रूपए कीमत का 16 कुन्तल से अधिक बरामदशुदा नाजायज़ गांजा गठित टीम द्वारा कराया गया नष्ट”

Spread the love

एनडीपीएस एक्ट के अभियोग से संबंधित जब्त नाजायज गांजा को कराया गया नष्ट जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 4,00,50000/- रूपये (चार करोड़ पचास हजार रूपये)।
मा0 न्यायालय श्रीमान अपर सत्र न्यायाधीश जनपद प्रतापगढ़ के आदेश से थाना अन्तूू पर बरामदशुदा माल 16 कुन्तल 06 किलो 800 ग्राम नाजायज गांजा का कराया गया नष्टीकरण।
मा0 न्यायालय के आदेश पर 16 कुन्तल 06 किलो 800 ग्राम नाजायज गांजा जिसकी अनुमानित कीमत लगभग चार करोड़ पचास हजार रूपये का नष्टीकरण कराया गया।
थाना अन्तूू से बरामदशुदा माल 16 कुन्तल 06 किलो 800 नाजायज गांजा को गठित टीम द्वारा कराया गया नष्ट।
संगम मेडिसर्व प्रा लि जैतपुर तहसील हण्डिया, जनपद प्रयागराज में इन्सिनरेटर के माध्यम से जलाकर नष्ट कराया गया।

गठित समिति व थाना अन्तू पुलिस द्वारा नियमानुसार की गई नष्टीकरण की कार्यवाही।
न्यायालय द्वारा निर्गत आदेश के अनुपालन में मालों के निस्तारण हेतु गठित टीम द्वारा नियमानुसार नाजायज गांजा नष्ट करने की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में जनपद के थाना अन्तू पर भारी मात्रा में बरामद नाजायज गांजा जो काफी दिनों से रखा हुआ था। जिसके नियमानुसार नष्टीकरण हेतु प्रेषित रिपोर्ट के आधार पर मा0 न्यायालय द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में गठित समिति के नामित अधिकारियों की उपस्थिति में मुकदमें में जब्त नाजायज गांजा के नष्टीकरण की नियमानुसार कार्यवाही कराई गई ।
इसी क्रम में दिनांक 25.07.2025 को थाना अन्तू 337/20 धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट जनपद प्रतापगढ़ में बरामद नाजायज गांजा को आदेशानुसार मा0 न्यायालय श्रीमान अपर सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या- 02 प्रतापगढ़ द्वारा गठित कमेटी के द्वारा विनष्टीकरण की कार्यवाही की गई । गठित समिति व थाना अन्तू पुलिस द्वारा नियमानुसार नष्ट कराया गया।
प्रतापगढ़ मानिकपुर से राकेश कुमार धुरिया की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *