“”
“महासचिव समाज शेखर ने धर्म पत्नी प्रीति समाज के साथ संध्योपासना में किया प्रतिभाग/व्यवस्था का लिया जायजा/परिसर में किया पौधा रोपण”
“पुलिस व साफ सफाई की रही उत्तम व्यवस्था”
प्रतापगढ़। प्रसिद्ध पांडव कालीन भयहरण नाथ धाम में सावन के दूसरे सोमवार को शिव भक्तों की भारी भीड़ रही। सुबह से देर शाम तक शिव भक्तों का तांता लगा रहा। पुलिस व जरूरी कार्यकर्ता तथा नगर पंचायत कर्मी जहाँ सभी पॉइंट पर मौजूद रहकर अपनी सेवाएं दी वहीं पुजारियों व कर्मचारियों ने मंदिरों में अपनी निष्टामय भूमिका निभाई।
भयहरण नाथ धाम क्षेत्रीय विकास संस्थान के महासचिव समाज शेखर ने धर्म पत्नी प्रीति समाज के साथ धाम में पधार कर भोलेनाथ महादेव का पूजन किया, तदोपरांत प्रबन्ध समिति द्वारा प्रतिदिन होने वाले संध्योपासना में प्रतिभाग किया। इसके पश्चात प्रबन्ध समिति के प्रमुख पदाधिकारियों व पुलिस व नगर पंचायत प्रतिनिधियों के साथ सभी व्यवस्था का जायजा लिया। मंगलवार मेला में भीड़ के मद्दे नजर सभी को अपनी सतर्क जिम्मेदारी निभाने का आवाहन किया। मेला को किसी भी प्रकार की वसूली से मुक्त रखा जाए और कंट्रोल रूम में अनावश्यक व संदिग्ध व्यक्ति का प्रवेश पूरी तरह नियन्त्रित रखने की सलाह दी गई।
सुबह 4 बजे धाम के मुख्य मंदिर के पुजारी भोला नाथ तिवारी सहित सभी मंदिरों के पुजारियों व व्यवस्थापकों ने पूजन करके मंदिर के कपाट खोल दिये। भक्तों का रेला सुबह से चला जो शाम तक जारी रहा। कांवरिया भी बड़ी संख्या में धाम आकर गंगा जल भोले बाबा को समर्पित कर पूजन किया। उपाध्यक्ष राजीव नयन के जन्म दिन के अवसर पर प्रबन्ध समिति व संरक्षक मंडल ने महासचिव समाज शेखर व प्रीति समाज संग पौध रोपित किया।
थानाध्यक्ष जेठवारा सुभाष यादव के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी राजीव वर्मा के संयोजन में धाम में अस्थाई थाना द्वारा सुरक्षा व शांति व्यवस्था हेतु निरंतर उत्तम प्रयास किया जा रहा है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से अध्यक्ष राज कुमार शुक्ल, कार्यवाहक अध्यक्ष लाल जी सिंह , संरक्षक लालता प्रसाद मिश्र, देवी प्रसाद मिश्र, विवेक सिंह, हीरालाल व सह कोषाध्यक्ष कमलेश वैश्य, सचिव महेंद्र अग्रहरि, नगर पंचायत प्रतिनिधि मुकेश सिंह, कार्यालय प्रभारी नीरज मिश्र, उपाध्यक्ष उमाकांत पांडेय, मेला सचिव अनिल मिश्र, मन्दिर सचिव सचिदानंद पांडेय, प्रबन्ध समिति सदस्य जय प्रकाश सिंह, अतुल अग्रहरि, राहुल यादव, भानू सिंह, रामू तिवारी, तेज प्रताप सिंह, दिनेश यादव, अवधेश मिश्र व स्वच्छता नायक राज कुमार गौतम आदि ने सराहनीय भूमिका निभाई। जानकारी महासचिव समाज शेखर ने दी।
प्रतापगढ़ मानिकपुर से राकेश कुमार धुरिया की रिपोर्ट
