निर्विरोध शिक्षक का मत्स्य सेवा समिति बाबा घुश्मेश्वर नाथ धाम ने किया सम्मान , बढ़ाया गौरव

Spread the love

प्रतापगढ़। आज बाबा घुश्मेश्वर नाथ धाम में निर्विरोध हुए शिक्षक आशुतोष मिश्र अध्यक्ष का मत्स्य सेवा समिति बाबा घुश्मेश्वर नाथ धाम के बैनर तले कुलदीप मिश्र ने अध्यक्ष जी की ओर से बाबा घुश्मेशजी की प्रतिमा और अंगवस्त्र से सम्मानित किया। बताते चलें कि यह समिति कई वर्षों से लगातार बाबा घुश्मेश्वर नाथ धाम में छोटे पुल के नीचे रह रही मछलियों की सेवा में सदैव तत्पर रहकर प्रतिदिन एक बोरी लाई खिलाया करता है और वहीं मंदिर प्रांगण में हनुमान जी स्वरुप के रूप में रह रहे वानर भगवान की भी सेवा समय समय पर चना केला आदि खिलाकर किया करता है। इस समिति के अध्यक्ष के रूप एडवोकेट अतुल कुमार मिश्र आए दिन जीवों के प्रति ऐसे पुनीत कार्यों को अपने सहयोगीगणों और समिति के सक्रिय सदस्यों के माध्यम से करते हुए लोगों को सजग कर रहे हैं। बताते चले कि मत्स्य सेवा समिति का निर्माण सिर्फ जीवों की सेवा करना है। वहीं सुधीर तिवारी ‘बाहुबली’ का कहना है कि जबसे यह समिति सक्रिय रूप में आई है तबसे लोगों में भारी उत्साह है और इस कार्य से प्रेरित होकर आए हुए श्रद्धालु भी लाई का दाना मछलियों को डाला करते हैं। सक्रिय सदस्य के रूप में अंबुज मिश्र, सुशील तिवारी, विपुल, चैतन्य, मोनू, आचार्य करुणा सागर तिवारी आदि ने इस बीड़ा को बखूबी अपने कंधो पर लेकर इसकी तन मन धन से सेवा कर रहे हैं। अंत में सम्मानित हुए निर्विरोध शिक्षक आशुतोष मिश्र अध्यक्ष ने कहा कि इस पुनीत कार्य में जब भी हमारी जरूरत पड़े हम सदैव आप और समिति के लिए साथ खड़े मिलेंगे वहीं आचार्य उपेंद्र मिश्र ने कहा कि ऐसे पावन पुनीत कार्यों में सभी को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए और वहीं सदस्यों ने मछलियों को दाना खिलाने वालों से निवेदन किया कि जो भी श्रद्धालुगण मछलियों को लाई खिलाते हैं वो लोग पन्नी वहां बांधने की बजाय अपने साथ ले जाकर किसी कूड़ेदान में डाला करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *