भोली भाली किशोरियों/युवतियों को अपने जाल में फंसा कर बेचने

Spread the love

भोली भाली किशोरियों/युवतियों को अपने जाल में फंसा कर बेचने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का कृष्णानगर पुलिस ने किया भंडाफोड़।

पकड़े गए अभियुक्त रेलवे स्टेशन बस स्टेशनों पर किशोरियों व युवतियों को अपने जाल में फंसा कर उनका ब्रेन वास कर देते थे और उन्हें अच्छे घरों में शादी का झांसा देकर अलग-अलग प्रांतों में बेंच देते थे।

कृष्णा नगर थाना क्षेत्र से घर से बिना बताए प्रेमानंद महाराज जी का दर्शन करने मथुरा निकली किशोरी इस गिरोह के चंगुल में फंस गई थी।

किशोरी के परिजनों ने बीते 30 जून को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने किशोरी की बरामदगी के लिए पुलिस की आठ टीमों को लगाया था।

कृष्णा नगर पुलिस एवं साउथ जोन की सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में 8 जून को किशोर किशोरी को मानक नगर रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया था किंतु पुलिस को देख उसके साथ दो बदमास भाग गये थे।

आज संतोष साहू उर्फ डब्बू साहू एवं मनीष भंडारी नाम के बदमाश हो गिरफ्तार कर एक और युवती को बरामद किया जो रायबरेली जिले की रहने वाली है। जिसे दोनों बदमास बेचने की फिराक में थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *