भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक ओम प्रकाश पटेल की अध्यक्षता

Spread the love

भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक ओम प्रकाश पटेल की अध्यक्षता में उपजिलाधिकारी कार्यालय मे सम्पन्न हुआ |
कुण्डा प्रतापगढ़ – आज दिनांक 9 जुलाई 2025 को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक प्रतापगढ़ की मासिक बैठक कुण्डा कचेहरी मे उपजिलाधिकारी कुण्डा कार्यालय के सामने किसानो की समस्यायों के निदान हेतु ओमप्रकाश पटेल जिला अध्यक्ष प्रतापगढ़ की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसका संचालन |कमलाकांत शुक्ला जिला महामंत्री प्रतापगढ़ ने किया बैठक में मुख्य मुख्य रूप से बिजली कटौती रोकने, ग्राम पंचायत में सफाई कर्मीयों द्बारा सफाई कराये जाने,नहरों में हेड से टेल तक पानी पहुंचाना तथा साधन सहकारी समितियों में यूरिया खाद और डी,ए,पी खाद उपलब्ध कराना, कोटेदारों द्बारा 1 यूनिट पर 5 किलो ग्राम राशन के बजाय 1यूनिट पर 4 किलोग्राम राशन देने से रोक लगाने हेतु तथा उन पर ठोस कार्रवाई कराने के लिए तहसीलदार कुंडा को ज्ञापन पत्र सौंपा तथा पूर्व में दिए गए प्रार्थना पत्र का निस्तारण मंगलवार को लेखपाल कानूनगो को बुला कर उपजिलाधिकारी कुण्डा द्बारा निस्तारण करने की बात कही गई,तथा 25 जुलाई 2025 को मण्डलायुक्त प्रयागराज के विशाल पंचायत में सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील किया, बैठक में मुख्य रूप से राजकुमारी पटेल महिला जिला अध्यक्ष, कमलाकांत शुक्ला जिला महामंत्री,शशी दुबे वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पाण्डेय जिला सलाहकार, कुलदीप पाण्डेय जिला प्रभारी, मनोज यादव जिला उपाध्यक्ष, त्रिजुगीनारायण दुबे जिला समाजिक सहायता प्रकोष्ठ, बृजेन्द्र कुमार ब्लॉक अध्यक्ष कलाकार, श्यामलाल यादव ब्लाक अध्यक्ष बाबागंज,नन्कूराम प्रजापति ब्लाक अध्यक्ष रामपुर संग्रामगढ़, महिला ब्लाक अध्यक्ष सीमा यादव बाबागंज, दीपा मौर्या ब्लाक अध्यक्ष कुण्डा, सूर्यपाल मौर्या ब्लाक अध्यक्ष कुण्डा,बसर अहमद ब्लाक संगठन मंत्री कालाकांकर, शीला विश्वकर्मा ग्राम अध्यक्ष रायगढ़ आदि किसान कार्यकर्ता मौजूद रहे
प्रतापगढ़ मानिकपुर से राकेश कुमार धुरिया की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *