सिक्खी मेरी पहचान फाउंडेशन द्वारा भव्य आयोजन कर मनाई गयी शेर-ए-पंजाब महाराजा रंजीत सिंह जी की पुण्य तिथि ।
सिक्खी मेरी पहचान फाउंडेशन द्वारा दिनांक 29/06/2025 को चारबाग स्थित स्योना लखनऊ में शेर-ए-पंजाब महाराजा रंजीत सिंह जी की पुण्य तिथि को समर्पित एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर उनको श्रद्धाजलि अर्पित की और उनके द्वारा स्थापित महान खालसा राज्य की स्मृतियों को याद किया, इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग, उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व कृषि राज्य मंत्री सरदार बलदेव सिंह ओळख समेत कई महानुभावों ने शिरकत की। कार्यक्रम में महाराजा रंजीत सिंह के जीवन व उनके द्वारा 40 साल किये गए राज के बारे में चर्चा हुयी, तरुण चूग ने कहा की हम सभी को महाराजा रंजीत सिंह जी के विराट जीवन व उनके द्वारा किये गए कामों से प्रेरणा लेनी चाहिए और सभी को मिल जुल के भारत के प्रति निष्ठा व प्रेम भाव से विकास को गति देने में सहयोग करना चाहिए। उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री ब्रजेय पाठक व कृषि राज्य मंत्री सरदार बलदेव सिंह ओळख ने सिक्खी मेरी पहचान फोडेशन की तारीफ करते हुए कहा की इस तरह के आयोजन और होने चाहिए जिससे सिक्ख इतिहास के महानायकों के बारे में लोग जाने।
संस्था के अध्यक्ष सरदार दिलप्रीत सिंह डी०पी ने महाराजा रंजीत सिंह जी के जीवन व खालसा राज्य की विशेषताओं को आये हुए सभी लोगों के सामने रखा, संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरदार लखविंदर पाल सिंह द्वारा यह भी जानकारी दी गई की संस्था द्वारा महाराजा रंजीत सिंह जी की प्रतिमा को लेकर शुरू की गयी मुहीम पर कुछ दिन पूर्व लखनऊ के सांसद व देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने आश्वासन दिया है की महाराजा रंजीत सिंह के आने वाले जन्मदिन से पूर्व एक भव्य प्रतिमा लखनऊ में स्थापित की जायेगी। इसके इलावा आये हुए महानुभावों के समक्ष संस्था के अध्यक्ष सरदार दिलप्रीत सिंह ने कुछ और मांगे भी रक्खी, उन्होंने मांग की है के उत्तर प्रदेश में अन्य प्रदेशों की तरह यहां भी सिक्ख परिवारों में होने वाली शादियों के लिए आनंद मैरिज एक्ट लागू किया जाए जिसके लिए उन्होंने एक मांग पत्र भी दिया।
संस्था के उपाध्यक्ष सरदार रणबीर सिंह कलसी ने अल्पसंख्यक बच्चों के लिए उर्दू अकैडमी की तरह चलाये जा रहे कॉम्पिटेटिव एक्साम्स की तयारी के लिए संस्था जैसी एक संस्था की माँग रखी की सरकार द्वारा अल्पसंख्यक (सिक्ख, जैन व बौद्ध) बच्चों के लिए बनवाई जाए जिससे आर्थिक कमज़ोर बच्चों को भी तयारी करने में कोई समस्या ना आये। इस कार्यक्रम में समाज के सभी वरिष्ठ व प्रपुद्धजनों ने शिरकत की और महाराजा रणजीत सिंह जी के जीवन और उनकी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला इस मौके पर सभी गुरुद्वारा प्रबंधक और अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी शिरकत की और अपने विचार रखे। कार्यक्रम के उपरांत अध्यक्ष लखनऊ सरदार निरवैर सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया, इस अवसर पर उपस्थित रहे भारतीय सिक्ख संगठन के अध्यक्ष सरदार जसबीर सिंह विर्क, लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान राजेंद्र सिंह बग्गा, आलमबाग के प्रधान निर्मल सिंह और नाका के प्रधान डॉ अमरजोत सिंह, सदर गुरुद्वारा प्रधान तेजपाल सिंह रोमी, लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष हरपाल सिंह जग्गी, वी आई पी रोड गुरुद्वारा प्रधान जसवंत सिंह मारवाह, आज़ाद लेखक व कवी सभा के अध्यक्ष नरेंदर सिंह मोंगा, सरदार सरबजीत सिंह अवध कॉलेज, मेजर डॉ मनमीत कौर सोढ़ी, सरदार दविंदर सिंह बग्गा, पूर्व पार्षद सरबजीत सिंह, अध्यक्ष सिक्ख यंग जेन एसोसिएशन सरदार हरपाल सिंह गुलाटी आदि उपस्थित रहे और सभी ने अपने विचार रखे और इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने सभी का आभार व्यक्त किया, कार्यक्रम में आए सभी पदाधिकारी व सदस्योंसरदार कुलवंत सिंह, सरदार मनजीत सिंह बावा, सरदार हरजीत सिंह, सरदार राजिंदर सिंह लकी बग्गा, सरदार ओंकार सिंह, सरदार सुरिंदर पाल सोनू घई, सरदार जसपाल सिंह, सरदार सुखमीत सिंह, सरदार कुलबीर सिंह सरदार हरप्रीत सिंह, सरदार भूपिंदर सिंह, सरदार मलकीत सिंह, सरदार जसकरण सिंह, सरदार कुलदीप सिंह, सरदार तेजपाल सिंह बग्गा, सरदार मनमोहन सिंह मुनमुन सरदार मनमोहन सिंह मोनी, सरदार सुरजीत सिंह (राजा), सरदार मनदीप मल्होत्रा, सरदार जगदीप सिंह ने भी अपने अपने विचारो के माध्यम से अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए और प्रण लिया कि हम सभी लोग सिक्ख इतिहास को लोगो के घरों तक पहुंचाने का काम करेंगे ।