सुनील पाठक (पूर्वांचल हेड) गोरखपुर
गोरखपुर ,18 जून 2025, गोरखपुर के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र में एक दलित किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पिड़ता के पिता ने बताया कि वह बुआ की मौत की सूचना पाकर परिवार के साथ उनके घर गए थे घर पर 17 वर्ष की बड़ी बेटी अकेली थी जब भी छोटी 11 वर्ष की बहन उसके पास की दुकान में सामान लेने गई थी आरोप है कि रविवार दोपहर कल 3:00 बजे गांव का एक वक्त घर में घुस आया उसने बड़ी बेटी को जान से मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया जब उसकी छोटी बेटी वापस आई तो आरोपी ने छोटी बहन का विरोध किया तो उसे मारपीट कर घायल कर दिया ।पड़ोसियों ने बेहोश बच्ची नजदीकी हॉस्पिटल पहुंचा दिया । 8 घंटे बाद होश आने पर पिता ने स्थानीय चौकी जंगल कोरिया में शिकायत दर्ज नहीं और स्थानीय थाना पीपीगंज भेज दिया गया । पुलिस ने आरोपी को घटना के दिन हिरासत में ले लिया। थाना अध्यक्ष पीपीगंज प्रभु दयाल सिंह के अनुसार मामले की जांच की जा रही है पीड़ित पिता का आरोप है की घटना को दो दिन बाद भी कुछ क्षेत्र के प्रभावशाली लोगों के दबाव में ना तो केस दर्ज हुआ और नहीं जेल भेजा गया। टाइप की हुई शिकायत को स्थानीय पुलिस नहीं मान रही है लिखित शिकायत मांग रही है। जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों के दबाव में आकर सुलह समझौता करने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन हम समझौता करने के लिए तैयार नहीं है सजा दिला कर रहेंगे तो कि समझौता होने के बाद उसका मनोबल और बढ़ गया है। और भविष्य में फिर ऐसे मामलों को दोहरा सकता है
