मुस्लिम इण्टर कालेज के भवन नवनिर्माण का करेंगे शिलान्यास
किरतपुर- केंद्रीय कौशल विकास मंत्री जयंत चौधरी 21 जून की सुबह लगभग 10:00 बजे मुस्लिम इण्टर कालेज के भवन नवनिर्माण का शिलान्यास करने पहुंच रहे हैं उनके कार्यक्रम की तैयारी युद्धस्तर से शुरू कर दी गई है यह जानकारी राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश सचिव तथा कार्यक्रम संयोजक काजी तारिक अली तथा क्षेत्रीय मंत्री युवा रालोद नेता चौधरी शोएब ने देते हुए बताया की रालोद नेता जयंत चौधरी का किरतपुर आगमन का कार्यक्रम 31 मई को किन्हीं अपरिहार्य कारणों से स्थगित हो गया था अब उनका कार्यक्रम 21 जून को मिल गया है उनके कार्यक्रम की सफलता के लिए कार्यक्रम संयोजक प्रदेश सचिव काजी तारिक अली तथा क्षेत्रीय मंत्री युवा रालोद नेता चौधरी शोएब तथा समस्त राष्ट्रीय लोकदल के नेताओं ब्लॉक स्तर से लेकर जिले स्तर तक के नेताओं ने कमर कस ली है उन्होंने ने लोगों का आहवान किया है की वह कार्यक्रम मैं जरूर पहुंचे
मालूम हो की केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी का किरतपुर आगमन का कार्यक्रम 31 मई का था जिसे अपरिहार्य कारणों से कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था अब पुन कार्यक्रम के मिलने से रालोद कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है भीषण गर्मी की परवाह किए बगैर लोगों से मिल रहे हैं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के समर्थक व रालोद कार्यककर्ता गद गद नजर आ रहे हैं इस मौके पर बिजनौर सांसद चन्दन चौहान ने कहा कि पिछले माह कार्यकर्ताओं की मेहनत को देखते हुए खासकर कार्यक्रम संयोजक काजी तारिक अली तथा क्षेत्रीय मंत्री चौधरी शोएब तथा समस्त राष्ट्रीय लोकदल के समस्त पदाधिकारियों ब्लाक स्तर से लेकर जिले स्तर तक के नेताओं कार्यकताओं की मेहनत को देखते हुए प्रोग्राम मिल गया है कार्यक्रम संयोजक काजी तारिक अली ने कहा की जयंत चौधरी को अपने बीच पाने के लिए रालोद कार्यकर्ता बेपनाह उतावले है क्षेत्रीय मंत्री युवा रालोद नेता चौधरी शोएब ने कहा कि कार्यक्रम की रणनीति तैयारी की जा रही है अब कार्यक्रम पहले से भी अच्छा होगा कार्यक्रम संयोजक काजी तारिक अली तथा क्षेत्रीय मंत्री युवा राष्ट्रीय लोकदल चौधरी शोएब ने क्षेत्र वासियों से आहवान किया है की सभी ज्यादा से ज्यादा तादात में कार्यक्रम में पहुंचे तथा कार्यक्रम को सफल बनाए।
21 जून को किरतपुर आ रहे हैं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी
