भाजपा महानगर लाईनपार मण्डल कोषाध्यक्ष मतलूब बेग मनोनीत

Spread the love

लखनऊ। मुरादाबाद, भारतीय जनता पार्टी महानगर मुरादाबाद द्वारा मण्डलो की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए दो मण्डलो मे मुस्लिम चहरो को जगह मिली है। जिसमे से एक मण्डल भोजपुर व दूसरा मण्डल लाईनपार मे पार्टी मे लम्बे समय से कार्यत वर्तमान मे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष पद पर तैनात रहे पार्टी व समाज हित मे मज़बूती से कार्य करने पर संगठन पर विस्तार से कार्य करने पर संगठन ने भाजपा की मेन बॉडी की महानगर लाईनपार मण्डल कमेटी मे मतलूब बेग को कोषाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति महानगर अध्यक्ष गिरीश भडूला व मण्डल अध्यक्ष मिथुन शर्मा ने विश्वास जताते हुए महानगर की लाईनपार मण्डल के कोषाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। मिडिया से बात चित के दौरान मतलूब ने कहा की संगठन के लिए हमेशा से ही मैंने विस्तार से कार्य किया है आगे भी पार्टी हित मे जो शीर्ष नेतृत्व ज़िम्मेदारी देगा उसको पुरे विश्वास से तन मन धन से पूरा करूँगा मेरे लिए भाजपा सिर्फ पार्टी ही नहीं बल्कि एक परिवार है। जो ज़िम्मेदारी मुझे शहर विधायक रितेश गुप्ता, महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला व मण्डल अध्यक्ष मिथुन शर्मा द्वारा विश्वास किया है। ज़िम्मेदारी पर खरा उतर कर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के नारे के साथ कार्य करुगा पार्टी को अल्पसंख्यक समाज मे मज़बूत करने का कार्य करूँगा साथ ही मतलूब ने ज़िम्मेदारी मिलने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *