सुनील पाठक ( पूर्वांचल हेड) गोरखपुर
गोरखपुर ,कंपियरगंज, कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के रामचौरा में गुरुवार रात 10:00बजे रुपए के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में फ़री लगाकर कबाड़ खरीदने वाले युवक ने मनबर युवक पर चाकू से हमला कर दिया ।गंभीर रूप से घायल कबाड़ी को सीएससी से प्राथमिक उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। पुलिस में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया और शुक्रवार को घायल युवक के चाचा की तकरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया।
इलाके में रामचौरा में सोनाली हाईवे पर किराए के मकान में रहकर फेरी लगाकर कबाड़ खरीदने बेचने का काम करने वाले धनंजय कुनई व भतीजा तीन बंधु कुनई बंगाल के मुर्शिदाबाद का रहने वाला है गुरुवार रात करीब 10:00 बजे खाना खा रहा था तभी वहीं पास में रहने वाला दादर थाना मेहदावल संत कबीर नगर निवासी महेश पांडे और पुल्लू उससे रुपए लेनदेन को लेकर बहस करने लगा बात बढ़ने पर महेश ने अचानक चाकू निकाल कर दीनबंधु कुनाई कर कई बार कर दिया इससे वह लहू लोहान हो गया तो सुनकर आसपास के लोग घूमने निकले लोगोंने पुलिस को सूचना दी। कैंपियरगंज थाना अध्यक्ष राकेश रोशन सिंह ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया ।उन्होंने बताया कि महेश पांडे की कैंपियरगंज निरंकारी रोड पर परिवार के साथ रहता है उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
*गुरुवार की रात में हुई घटना पीड़ित को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
*घायल युवक के चाचा की तारीख पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा।
