“मानिकपुर पुलिस द्वारा अपहरण के अभियोग से संबंधित वांछित 02 अभियुक्तों की गिरफ्तारी
थाना मानिकपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त को थानाक्षेत्र के मिरगढ़वा तिराहा के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा अभियुक्त वांछित अपराधी की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी संजय राय एवं कुण्डा क्षेत्राधिकारी अमरनाथ गुप्ता के कुशल पर्यवेक्षण में थाना मानिकपुर प्रभारी निरीक्षक दीप नारायण के नेतृत्व उ0नि0 मो0 नदीम खान मय हमराह आरक्षी मगन शर्मा, आरक्षी शिवशंकर यादव एवं आरक्षी संजीव कुमार द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना मानिकपुर में पंजीकृत अभियोग अन्तर्गत मु0अ0सं0 94/25 धारा 137(2)/87/61(2) बी0एन0एस0 से संबंधित वांछित अभियुक्त पवन विश्वकर्मा पुत्र स्व0 महाराजदीन विश्वकर्मा निवासी जिरगापुर, थाना कुण्डा, जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 25 वर्ष, एवं संदीप मौर्य उर्फ हनुमान पुत्र देवता दीन मौर्य निवासी भोला का पुरवा, थाना मानिकपुर, जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 32 वर्ष को थाना मानिकपुर क्षेत्रान्तर्गत मिरगढवा तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया।
राकेश कुमार धुरिया की रिपोर्ट
मानिकपुर पुलिस द्वारा अपहरण के अभियोग से संबंधित वांछित 02
