सुनील पाठक ,पूर्वांचल ब्यूरो, देवरिया
उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में बड़ा हंगामा देखने को मिला ।जी हां मैं बात कर रहा हूं देवरिया रेलवे स्टेशन पर कीनरो ने आरपीएफ इंस्पेक्टर को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा यात्रियों ने इंस्पेक्टर को बचाने की कोशिश की तो उनके साथ मारपीट भी की गई ।हंगामा सुनकर स्टेशन पर मौजूद सिपाही कर पहुंचे तो इंस्पेक्टर को किसी तरह से छुड़ाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार5,6 किन्नर रविवार की रात 11:00 बजे स्टेशन पर यात्रियों से जबरन पैसे मांग रहे थे यात्रीयो ने इंस्पेक्टर से किन्नरो की शिकायत कर दी। इंस्पेक्टर किन्नरों के पास गए और उनसे चले जाने के लिए कहा साथ ही दोबारा शिकायत मिलने पर कार्रवाई की बात कही।
यह सुनते ही किन्नर भड़क गए और अपने साथियों को बुलाकर इंस्पेक्टर को पीट दिया ।और थाने की कुर्सियां और दरवाजे तोड़ दिए न्यूड होकर हंगामा किया। फिलहाल जीआरपी ने किन्नरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर चल रहा है।
पूरा मामला क्या है रविवार रात
दिल्ली जाने वाली अवध आसाम एक्सप्रेस देवरिया के प्लेटफार्म नंबर दो पर आई ट्रेन रुकते ही 5,6,किन्नर ट्रेन में चढ़ गया और लोगों से जबरन पैसे मांगने लगे। इसकी सूचना आरपीएफ इंस्पेक्टर आस मोहम्मद को हुई सूचना पाकर वह तत्काल पोस्ट पर पहुंचे और दो कांस्टेबलों के साथ स्टेशन के पश्चिमी छोर पर पहुंचे ।आरपीएफ इंस्पेक्टर मौके पर गए ।किन्नरों को चेतावनी दी ऐसी हरकत ना करें और यहां से चले जाएं यह सुनते हैं किन्नरों ने गाली गलौज शुरू कर दी। आरपीएफ इंस्पेक्टर का विरोध किया इसके बाद किन्नरों ने फोन कर अपने साथियों को बुलाया सभी ने मिलकर इंस्पेक्टर को दौड़ा-दौड़ा कर लाठियां से पिटा और कूड़ेदान फेंक कर मारा स्टेशन पर तोड़फोड़ की आरपीएफ इंस्पेक्टर आस मोहम्मद किन्नरों से बचने के लिए इधर-उधर भागते रहे ।वहां मौजूद यात्रीयो ने उन्हें बचाने की कोशिश की तो किन्नर ने उनसे भी मारपीट की। जानकारी मिलते ही स्टेशन पर पुलिस कर्मी भी आ गए उन्होंने किसी तरह से इंस्पेक्टर को छुड़ाया घटना के बाद पुलिस ने दो किन्नरों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ,जीआरपी गोरखपुर ने बताया घटना संज्ञान में है मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है ।
स्टेशन पर एक इंस्पेक्टर ,दो सीनियर इंस्पेक्टर, और 20 कांस्टेबल ,
देवरिया रेलवे स्टेशन पर एक इंस्पेक्टर दो , सीनियर इंस्पेक्टरदो , हेड कांस्टेबल 10, और कांस्टेबल की संख्या 20, ज्यादातर फोर्स ट्रेनिंग ट्रेनों की गस्त में थी इसलिए घटना के समय जवान कम थे और किन्नर हावी हो गए।
वीडियो और फोटोज में दिख रहा है कि एक किन्नर इंस्पेक्टर का डंडा छीन लेता है और उसी से उन्हें पिटता इंस्पेक्टर बचने के लिए प्लेटफार्म पर भागते हैं इसके बाद किन्नर का पीछा करते हैं और डंडे से बेरहमी से पीटते हैं इस दौरान कुछ किन्नर प्लेटफार्म पर अश्लील हरकत करते हुए भी हंगामा करने लगते हैं।
अवध आसाम एक्सप्रेस ट्रेन डिब्रूगढ़ और राजस्थान के बीच चलती है यह नव राज्यों से गुजरती है ।और 3100 किलोमीटर की दूरी तय करती है।
देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ इंस्पेक्टर आस मोहम्मद 17 अप्रैल 2023 से तैनात हैं इसके पूर्व लखनऊ सिटी, और पटना रेलवे स्टेशन, पर तैनात रहे देवरिया सदर रेलवे स्टेशन के अलावा गोरखपुर जिले के कुसमी, सरदार नगर, चोरी चोरा ,और देवरिया जिले के गौरी बाजार, बैतालपुर रेलवे स्टेशन, की भी जिम्मेदारी है इसके साथ ही बैतालपुर में पेट्रोलियम यार्ड और सरदार नगर माल गोदाम की सुरक्षा भी इनके जिम में है।
