मोदी व योगी वीरांगना अहिल्याबाई के मिशन को दे रहे मूर्तरूप: डॉ. धर्मेंद्र सिंह

Spread the love


पुण्य श्लोक अहिल्याबाई ने विपरीत परिस्थितियों में किया था सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का पुनर्जागरण
गोरखपुर भाजपा महानगर कार्यालय बेनीगंज पर लगाई गई प्रदर्शनी, भाजपा नेताओं ने किया अवलोकन, पुण्य श्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान-2025 के अंतर्गत शनिवार को पार्टी के महानगर कार्यालय पर लगाई गई प्रदर्शनी का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने किया।प्रदर्शनी का अवलोकन करने के उपरांत पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि सनातन संस्कृति के अगाध निष्ठा रखने वाली वालीं पुण्य श्लोक अहिल्याबाई ने विपरीत परिस्थितियों में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के पुनर्जागरण का कार्य किया था। मुगलों का शासन होने के बाद भी अहिल्याबाई होलकर ने काशी विश्वनाथ समेत सैकड़ों मंदिरों का जीर्णोद्वार कराया। वह एक न्याय प्रिय महारानी थी। उन्होंने अपने शासन काल में सेना को मजबूती दी। गरीबों के घर बनवा कर जन कल्याणकारी कार्य की। जनता के पेयजल के अलावा अन्य जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई। पुण्य श्लोक अहिल्याबाई नारी सशक्तीकरण की पर्याय रहीं हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए वीरांगना अहिल्याबाई होलकर प्रेरणा की श्रोत हैं। इसीलिए भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार रानी अहिल्याबाई होलकर के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं को मूर्तरूप दे रही है। कहा कि
माता अहिल्याबाई होलकर एक अद्वितीय व्यक्तित्व की महिला थी, जिन्होंने अपने शासनकाल में मध्य प्रदेश के मालवा क्षेत्र को एक नई दिशा दिखाई। उनकी न्यायप्रियता प्रशासनिक क्षमता और धार्मिक सहिष्णुता ने उन्हें एक आदर्श शासक बनाया। राजमाता अहिल्याबाई होल्कर का जीवन इस बात का प्रमाण है कि उन्होंने व्यक्तिगत सुख सुविधाओं और यहां तक की गहरे निजी दुखों को भी परे रखकर अपने संपूर्ण जीवन काल में सदैव प्रजा के कल्याण और लोकहित को सर्वोपरि प्राथमिकता दी।उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को पुण्य श्लोक राजमाता अहिल्याबाई के बारे में अवश्य जानना चाहिए और उनसे प्रेरणा भी लेना चाहिए।कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर उपाध्यक्ष दयानंद शर्मा, ने व संचालन महामंत्री इन्द्र मणि उपाध्याय ने किया।प्रदर्शनी में मुख्य रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा अमिता गुप्ता, अच्युतानंद शाही, इन्द्र मणि उपाध्याय, डॉ. नवीन पाण्डेय बच्चा,वीरेंद्र पांडेय , पदमा गुप्ता, जितेन्द्र चौधरी जीतू, गौरव तिवारी, शशिकांत सिंह, रमेश प्रताप गुप्ता, निखिल मोटानी, अजय श्रीवास्तव, शिवम पाण्डेय, अनुपमा पाण्डेय, रंजूला रावत ,महानगर पदाधिकारी व मंडल अध्यक्षगण आदि अन्य लोग मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *