पारा थाना क्षेत्र के हंसखेड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत अमर बिहार कालोनी के निवासियों ने डूडा कालोनी के लोगों पर रोड पर अवरोध उत्पन्न किये जाने का आरोप लगाते हुए पारा थाने में लिखित शिकायत की है।
अमर विहार कॉलोनी के निवासियों की माने तो उनके कॉलोनी में आने-जाने का रास्ता डूडा कॉलोनी की रोड है। किंतु ड़ूडा कॉलोनी के लोग नहीं चाहते हैं कि अमर विहार कॉलोनी के लोगों का इस रोड से आवागमन हो।
अमर विहार कॉलोनी के निवासियों ने आरोप लगाया है कि दूध कॉलोनी के लोगों नेरोड पर अतिक्रमण कर रखा है और जब यह लोग इस रोड से आते जाते हैं तो रोड को अवरुद्ध कर विवाद की स्थिति उत्पन्न की जाती है।
यहां तक की महिलाएं इकट्ठी हो जाती हैं और ईंट पत्थर भी फेंकने लगती हैं। अमर विहार कॉलोनी के लोगों ने डोडा कॉलोनी के लोगों पर दबंगई व गुंडई किए जाने का आरोप लगाया है।
