सुनील पाठक, ब्यूरो, महाराजगंज/ पूर्वांचल
महाराजगंज,अंतर्राष्ट्रीय हिंदू शक्ति सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित मनोज शुक्ला “महाकाल” एडवोकेट के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में लगातार अंतर्राष्ट्रीय हिंदू शक्ति सेना मजबूत हो रही है। इसी क्रम में जनपद महाराजगंज को मजबूत करने की तैयारी चल रही है। आपको बताते चलें फरेंदा तहसील के महंत लालचंद दास को जनपद महाराजगंज का कमान सौंपने की तैयारी चल रही है । प्राप्त जानकारी के अनुसार महंत लालचंद दास हमेशा मंदिर पर पूजा पाठ के अलावा हमेशा सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं जिसको देखते हुए संगठन ने यह निर्णय लेने का फैसला किया है।इस पर संगठन के मुखिया समेत प्रदेश पदाधिकारी मंथन कर रहे हैं और शीघ्र इनके पद की घोषणा की जा सकती है। संगठन के प्रदेश पदाधिकारियो अपनी सहमति जाता दी है माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष को केवल पत्र जारी करना है। संगठन का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर संगठन ने उम्मीद किया है की अति शीघ्र पूरे जनपद का विस्तार कार्यक्रम किया जाएगा और इस संगठन को ग्राम सभा स्तर तक पहुंचने का काम किया जाएगा ताकि हिंदू जनमानस में एकता और मजबूती लाया जा सके तभी हमारे देश का कल्याण हो सकता है।
