सिग्नल, पॉइंट्स मैन, TRD,OHE,पावर के कर्मचारियों को मिलेगा जोखिम भत्ता एवं लोको पायलट रनिंग रूम के तर्ज पर टीटी के लिए भी होगा रनिंग रूम

Spread the love

# सिग्नल, पॉइंट्स मैन, TRD,OHE,पावर के कर्मचारियों को मिलेगा जोखिम भत्ता एवं लोको पायलट रनिंग रूम के तर्ज पर टीटी के लिए भी होगा रनिंग रूम #
# रेलवे बोर्ड के साथ NFIR के पीएनएम में उठाए गए कर्मचारियों के तमाम मुद्दों पर रेलवे बोर्ड ने जारी किया पत्र। लोको पायलट रनिंग रूम के तर्ज पर टीटी के लिए रनिंग रूम बनाने का पत्र हुआ जारी #
# PRKS के वर्किंग प्रेसिडेंट एवं जोनल सेक्रेटरी रमेश मिश्रा एवं महामंत्री एवं AGS/NFIR विनोद राय ने दिनांक 5 और 6 मई को रेलवे बोर्ड पी एन एम में इन मुद्दों को उठाया था #
# रेलवे बोर्ड पीएनएम में NFIR के महामंत्री डॉ एम राघवैया के नेतृत्व में NFIR/PRKS ने विभिन्न कैटेगरी के कर्मचारियों के मुद्दों को उठाया जिसमें से अधिकतर मुद्दों को रेलवे बोर्ड ने माना एवं पत्र जारी किया तथा शेष हमारी प्राथमिकता में है उन्हें भी हल कराया जाएगा- विनोद राय/ महामंत्री पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ #
प्रकाशनार्थ
दिनांक 5 और 6 मई को रेलवे बोर्ड के साथ NFIR के PNM में पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के वर्किंग प्रेसिडेंट एवं जोनल सेक्रेटरी एनएफआईआर श्री रमेश मिश्रा महामंत्री एवं असिस्टेंट जनरल सेक्रेटरी NFIR श्री विनोद राय ने पूर्वोत्तर रेलवे सहित तमाम क्षेत्रीय रेलों का मुद्दा पी एन एम में उठाया। इन मुद्दों को रेलवे बोर्ड ने स्वीकार किया और उन पर पत्र जारी किया जिनमें सिग्नल, TRD प्वांइट्समैन,OHE एवं पावर के कर्मचारियों को रिस्क एवं हार्डशिप एलाउंस देना। वाणिज्य विभाग में टी टी संवर्ग के लिए लोको पायलट रनिंग रूम के तर्ज पर मुख्य स्टेशनों पर टी टी रनिंग रूम बनाने के लिए भी पत्र रेलवे बोर्ड नेजारी किया। NFIR के जनरल सेक्रेटरी डॉक्टर एम राघवैया ने स्टाफ साइट से कर्मचारियों के मुद्दों को उठाया। PRKS के महामंत्री विनोद राय ने कहा कि रेलवे बोर्ड पी एन एम में कर्मचारियों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया है तमाम मुद्दों को मानकर रेलवे बोर्ड ने पत्र जारी किया है एवं अन्य मुद्दे हमारी प्राथमिकता में है जिन्हें हल कराया जाएगा। लोको पायलट का प्रमोशन इंजन में बाथरूम की व्यवस्था लगातार 16 घंटे ड्यूटी कराए जाने कर्मचारियों का रोष पॉइंट्स मैन का ड्रेस के बारे में ट्रैक मेंटेनर का इलेक्ट्रिक विभाग के कर्मचारियों का हॉस्पिटल का मिनिस्ट्रियल का सभी विभागों के कर्मचारियों की समस्याओं पर बिन द्वारा वार्ता हुआपूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ मुख्यालय मंडल के मंडल मंत्री श्री फिरोजुल हक मंडल अध्यक्ष मुख्यालय संजीवधार एवं वरिष्ठ पदाधिकारी श्री दीपक चौधरी,शमशाद अहमद, जयप्रकाश सिंह, लक्ष्मी श्रीवास्तव, कौशल कुमार सिंह कारखाना मंडल अध्यक्ष श्री ईश्वर चंद्र विद्यासागर मंडल मंत्री श्री कुलदीप मणि त्रिपाठी, राकेश श्रीवास्तव बृजपाल सिंह , देवेश सिंह, अंशुमाल पाठक,अवध बिहारी पांडे, अजय त्रिपाठी, अनिल दुबे, अभिषेक गुप्ता, दीपक प्रजापति, नूर ए आलम, योगेंद्र पाल, दिनेश शर्मा, हरकेश बहादुर सिंह, संतोष श्रीवास्तव , हेमंत कुमार, सत्येंद्र कुमार गोस्वामी, मुकेश कुमार, विनय सिंह,विजय सिंह, वैभव पांडे,आशुतोष सिंह, मनु कुमार इत्यादि पदाधिकारी एवं कर्मचारियों ने महामंत्री विनोद राय को कर्मचारियों की समस्याएं रेलवे बोर्ड पीएनएम में उठाकर उन्हें हल करने के लिए धन्यवाद दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *