अंतर्राष्ट्रीय हिंदू शक्ति सेना” के प्रदेश उपाध्यक्ष बने गोरखपुर निवासी सुनील पाठक

Spread the love

उत्तर प्रदेश ,अंतर्राष्ट्रीय हिंदू शक्ति सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित मनोज शुक्ला “महाकाल” एडवोकेट एवं प्रदेश अध्यक्ष (पत्रकार) पंडित आनंद त्रिपाठी ने गोरखपुर निवासी पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी एवं वरिष्ठ हिंदू नेता को अंतर्राष्ट्रीय हिंदू शक्ति सेना का प्रदेश उपाध्यक्ष घोषित किया है। इनके मनोनय से अंतर्राष्ट्रीय हिंदू शक्ति सेना एवं प्रदेश के आम हिंदू जनमानस को नई दिशा और दशा मिलेगी। वही अपने नियुक्ति पत्र पाने से उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है। समस्त संगठन समर्थकों अधिवक्ता शिक्षक सामाजिक कार्यकर्ता राजनीतिक चिकित्सक व्यवसाय एवं अन्य वर्ग के समस्त लोगों ने उनको इस नेक कार्य के लिए टेलीफोन के माध्यम से बधाई दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर सुनील पाठक ने कहा की पद की गरिमा के अनुसार कार्य किया जाएगा। संगठन का विसतारिकरण उत्तर प्रदेश में तेजी से साथ किया जाएगा। कहीं पर भी किसी भी हिंदू का अहित नहीं होने दिया जाएगा। और सबको एक साथ लेकर चला जाएगा तभी अंतर्राष्ट्रीय हिंदू शक्ति सेवा का लक्ष्य पूरा होगा। और साथ ही साथ प्रदेश के जनपदों में हर प्रकोष्ठ में जाकर पदाधिकारी का चयन किया जाएगा और सदस्यता अभियान अधिक से अधिक रखने का लक्ष्य बनाया जाएगा। ताकि आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय हिंदू शक्ति सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष का सपना पूरा हो सके इसके लिए भरपूर कोशिश की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *