मोक्षदा जल धारा के संरक्षण हेतु ग्राम पंचायतों की संयुक्त बैठक 7 मई को”

Spread the love


प्रतापगढ़। जनपद की अति प्राचीन प्राकृतिक जल धारा मोक्षदा के प्रबन्धन व संरक्षण हेतु ग्राम पंचायतों ने अपनी कार्ययोजना को ग्राम सभा की बैठकों में तय कर लिया है। अब 7 मई को सभी चारों ग्राम पंचायतो की संयुक्त बैठक में कार्ययोजनाओं पर सम्यक विचार कर अंतिम रूप दिया जायेगा।
आँवला नगरी गोंडे स्थित जी पी एस स्कूल के सभागार में अपराह्न २ बजे से होने वाली इस बैठक में उपायुक्त मनरेगा अश्वनी कुमार व लोकपाल मनरेगा समाज शेखर विशेष रूप से प्रतिभाग करेंगे। संडवा चंद्रिका व मंगरौरा ब्लाक के खंड विकास अधिकारी अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी संग प्रतिभाग करेंगे। स्थानीय प्रमुख विषय विशेषज्ञ प्रो डॉ बृज भान सिंह व प्रो पीयूष कांत शर्मा भी प्रतिभाग कर मार्गदर्शन करेंगे। मोक्षदा जल धारा से जुड़ी संडवाचंद्रिका ब्लाक के ग्राम पंचायत कमास व मंगरौरा ब्लाक के सूर्यगढ़, औरँगाबाद व नरहरपुर के पंचायत प्रतिनिधि व मनरेगा कर्मी तथा लोक भारती सहित मोक्षदा पुनरोद्धार से जुड़े कार्यकर्ता गण प्रतिभाग कर संयुक्त बैठक में संवाद कर कार्ययोजना को अंतिम रूप देंगे। यह जानकारी लोकपाल मनरेगा समाज शेखर ने दी है।
प्रतापगढ़ मानिकपुर से राकेश कुमार धुरिया की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *