राजकीय पॉलिटेक्निक कुलपहाड़ में शिक्षकों जनप्रतिनिधियों और समाजसेवी नागरिकों का विशाल सम्मेलन आज आयोजित

Spread the love

राजकीय पॉलिटेक्निक कुलपहाड़ में शिक्षकों जनप्रतिनिधियों और समाजसेवी नागरिकों का विशाल सम्मेलन आज आयोजित
कुलपहाड़ महोबा
राजकीय उच्च शिक्षा विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश के जनपद महोबा तहसील परगना कुलपहाड़ नगर में संचालित राजकीय पॉलिटेक्निक शिक्षण संस्था में शिक्षकों जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र के समाजसेवियों का विशाल सम्मेलन आयोजित किया गया है जिसमें कुलपहाड़ क्षेत्र के तथा महोबा जनता क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले सम्मानित नागरिकों का अभिनंदन सम्मान समारोह आयोजित किया गया है । कार्यक्रम के आयोजक श्री सुभाष यादव इंजीनियर दिनेश यादव इंजीनियर सुरेंद्र कुमार सिंह द्वारा जानकारी दी गई की महोबा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री राकेश कुमार गोस्वामी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रयागराज क्षेत्र के मजिस्ट्रेट श्री प्रयास नाथ यादव नगर पंचायत अध्यक्ष कुलपहाड़ श्री वैभव अरजरिया राजकीय पॉलिटेक्निक महोबा के प्राचार्य श्री सुभाष शुक्ला जी रहेंगे । बुंदेलखंड क्षेत्र में शिक्षा जगत में काम करने वाले समाजसेवी संतोष गंगेले कर्मयोगी नौगांव बुंदेलखंड को विशेष रूप से कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है ।
कार्यक्रम का शुभारंभ दिनांक 4 मई 2025 को सुबह 10:30 बजे कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित फीता काटकर शुभारंभ होगा तत्पश्चात कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का स्वागत सांस्कृतिक कार्यक्रम कार्यक्रम के अभियान पर विस्तार से चर्चा एवं सम्मान समारोह किया गया है ।
शिक्षा जगत से जुड़े एवं सामाजिक क्षेत्र में अपनी सेवा देने वाले जनप्रतिनिधि समाजसेवी कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *