कोचिंग से लौट रही हिन्दू छात्रा से मुस्लिम युवक ने की छेड़खानी, दी

Spread the love

कोचिंग से लौट रही हिन्दू छात्रा से मुस्लिम युवक ने की छेड़खानी, दी जान से मारने की धमकी बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव की एक छात्रा के साथ उस समय छेड़खानी की गई जब वह कोचिंग से लौट रही थी, घटना बैरागल गांव के पास की है, जहां एक मुस्लिम युवक ने उसका रास्ता रोक कर अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी, राहगीरों के समय पर पहुंचने से छात्रा की जान बच सकी। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जानकारी के अनुसार, ग्राम मिश्रौलिया निवासी छात्रा कोचिंग पढ़ने जाती है। दिनांक 30 अप्रैल 2025 को दोपहर लगभग 3:30 बजे जब वह कोचिंग से घर लौट रही थी, तभी बैरागल पेट्रोल पंप के पास ग्राम बैरागल निवासी शाह आलम पुत्र अभीएल्लाह ने उसका रास्ता रोक लिया। उसने छात्रा के ऊपर थूक दिया और अश्लील हरकतें कीं।
इसके अगले दिन 1 मई को भी आरोपी ने छात्रा को रोका और उसका दुपट्टा खीं*चकर सड़क के नीचे घसीटने का प्रयास किया, छात्रा की चीख-पुकार सुनकर राहगीर मौके पर पहुंचे और उसे बचाया, जाते-जाते आरोपी ने गालियाँ दीं और धमकी दी कि यदि वह पढ़ाई जारी रखेगी या उसकी बात नहीं मानेगी तो उसे जान से मार डालेगा।
थानाध्यक्ष दुबौलिया का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी के खिलाफ उचित धाराओं में कार्यवाही की जाएगी। पीड़िता और उसका परिवार आरोपी से भयभीत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *