एबी पॉजिटिव रक्त की कमी होने पर रक्तदान संस्थान ने तुरंत करवाया रक्तदान”

Spread the love

“एबी पॉजिटिव रक्त की कमी होने पर रक्तदान संस्थान ने तुरंत करवाया रक्तदान”
“एमडी पैथोलॉजिस्ट डॉ. नईम ने किया स्वैच्छिक रक्तदान”
“रक्तदाता अरविंद की सूचना पर समाजसेवी घनश्याम शर्मा की मदद से सुल्तानपुर में भर्ती मरीज को प्रदान करवाया गया रक्त
“रक्तदान संस्थान नियमित कर रहा नि:स्वार्थ व नि:शुल्क समाजहित में कार्य
आज रक्तदान संस्थान प्रतापगढ़ इकाई द्वारा रक्त केंद्र में एबी पॉजिटिव रक्त की कमी के चलते संस्थान के रक्तदाताओं द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान करवाया गया।
संस्थान अध्यक्ष निर्मल कुमार पाण्डेय के अनुसार रक्तदान का यह कार्यक्रम आशा चैरिटेबल ब्लड सेंटर, बलीपुर, प्रतापगढ़ के रक्त कोष में करवाया गया। रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं में प्रमुख रूप से एमडी पैथोलॉजिस्ट डॉ. नईम द्वारा अपना रक्तदान किया गया। साथ ही संस्थान के रक्तदाता देवेंद्र शुक्ला उम्र 34 वर्ष निवासी पूर्वी सहोदरपुर, प्रतापगढ़ द्वारा आज 10 वीं बार रक्तदान किया गया। संस्थाध्यक्ष ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। रक्तदाताओं ने कहा कि रक्तदान संस्थान के माध्यम से जुड़कर हम लोगों को समाज हित में सेवा कार्य करने का अवसर प्राप्त हो रहा है। इसके लिए हम रक्तदान संस्थान के अध्यक्ष निर्मल कुमार पाण्डेय का सहृदय आभार व्यक्त करते हैं, जो नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का समय-समय पर आयोजन करवाकर जरूरतमंदों के लिए रक्तदान करवाते रहते हैं। संस्थान के अध्यक्ष जरूरतमंदों को निःशुल्क एवं नि:स्वार्थ भावना से रक्त प्रदान करवाकर उनका जीवन बचाने का कार्य कर रहे हैं। जिसके लिए हम उनका आभार व्यक्त करते हैं।
इसी क्रम में संस्थान के नियमित रक्तदान करने वाले रक्तदाता अरविंद पांडेय की सूचना पर संस्थाध्यक्ष द्वारा एमडब्लूओ के अध्यक्ष घनश्याम शर्मा की मदद से सुलतानपुर के सुमन हॉस्पिटल में भर्ती मरीज सुधा पांडेय पत्नी अरविंद पांडेय निवासी पूरे चरन, ब्लॉक दूबेपुर जनपद सुलतानपुर को ब्लड की आवश्यकता पड़ने पर सामाजिक संगठन महापद्मनंद वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष घनश्याम शर्मा के द्वारा गोमती ब्लड बैंक से एक यूनिट ओ पॉजिटिव ब्लड प्रदान करवाया गया। परिजनों ने महापद्मनंद वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन उत्तर प्रदेश, एवं रक्तदान संस्थान के अध्यक्ष समेत समस्त कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
आज के इस मौके पर निर्मल पांडेय, घनश्याम शर्मा, अमित सिंह, अरविंद पांडेय, आकाश कुमार, अंतिमा विश्वकर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
प्रतापगढ़ मानिकपुर से राकेश कुमार धुरिया की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *