मोक्षदा जल धारा से जुड़ी ग्राम पंचायतों से लोकपाल ने किया संवाद

Spread the love

“मोक्षदा जल धारा से जुड़ी ग्राम पंचायतों से लोकपाल ने किया संवाद”
“ग्राम सभाओं में बनेगी मोक्षदा जल धारा के पुनर्जीवन की योजना”
प्रतापगढ़ लोकपाल मनरेगा समाज शेखर ने जनपद की अति प्राचीन जल धारा मोक्षदा (मोछहा का नार) के प्रबन्धन व संरक्षण हेतु संबंधित ग्राम पंचायतों के साथ संवाद किया। ग्राम पंचायतों ने तय किया की ग्राम सभा की बैठक करके धारा के प्रबन्धन व संरक्षण हेतु योजना बनाई जायेगी।
वहीं मोक्षदा विकास समिति के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने अपनी राय व सुझाव प्रस्तुत किया।
लोकपाल मनरेगा समाज शेखर की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित सभागार में सड़वा चंद्रिका ब्लाक व मंगरौरा ब्लाक के संबंधित ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान, सचिव , रोजगार सेवक व तकनीकी सहायकों के साथ मोक्षदा जल धारा के संदर्भ में संवाद किया गया।
सर्व प्रथम मोक्षदा विकास समिति के संयोजक श्लोक मिश्र ने सभी का स्वागत करते हुए अभी तक के सरकारी व स्वैछिक कार्यों पर प्रकाश डाला। नमामि गंगे परियोजना के जिला परियोजना अधिकारी शिवम यादव ने मोक्षदा जल धारा के पुनर्जीवन से स्थानीय समाज के साथ साथ जनपद का गौरव बढ़ा सकेगी। लोक भारती के जिला संयोजक डी के शर्मा ने मोक्षदा जल धारा के किनारे सभी ग्राम पंचायत में हरि शंकरी के पौध रोपण किये जाने का संकल्प व्यक्त किया।
संवाद में तय हुआ की 19 अप्रैल को सड़वा चंद्रिका ब्लाक के कमास ग्राम पंचायत में ग्राम सभा की बैठक होगी। वहीं मंगरौरा ब्लाक के ग्राम पंचायत सूर्यगढ़ में 21 अप्रैल को, औरंगाबाद ग्राम पंचायत में 23 अप्रैल को तथा नरहर पुर ग्राम पंचायत में 24 अप्रैल को ग्राम सभा की बैठक करके समग्र विचार करके कार्य योजना का निर्माण किया जाना तय हुआ। प्रधानों ने अवगत कराया की जल धारा में भूमि संरक्षण विभाग व लघु सिचाई विभाग द्वारा भी कुछ योजना प्रस्तावित है, जिस पर तय हुआ की ग्राम सभा की बैठक में संबंधित विभाग की भी सहभागिता खंड विकास अधिकारी के माध्यम से अवश्य कराई जाए।
बैठक में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख कार्यकर्ता कार्तिकेय द्विवेदी, युगेश तिवारी, दुर्गेश तिवारी, प्रधान औरँगाबाद के प्रधान संजय यादव, सचिव संजय शुक्ल, तकनीकी सहायक राज कुमार, प्रधान कमास राम बरन मौर्य, सचिव उत्तम पटेल , तकनीकी सहायक विजय कुमार, सूर्यगढ़ ग्राम के सचिव सचिन सिंह, तकनीकी सहायक संतोष सिंह तथा नरहरपुर के सचिव व तकनीकी सहायक शामिल थे। जानकारी लोकपाल मनरेगा समाज शेखर ने दी है।
प्रतापगढ़ मानिकपुर से राकेश कुमार धुरिया की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *