➡थाना मानिकपुर पुलिस द्वारा चोरी की स्कूटी व 04 जिन्दा देशी बम के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
➡थाना मानिकपुर पुलिस द्वारा क्षेत्रान्तर्गत बिटियन मेला जाने वाले कच्चे रास्ते पर बहद ग्राम चौकापारपुर के पास से अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
➡अभियुक्त रंजीत सरोज उर्फ छंगू पुत्र शिवचरन सरोज निवासी ग्राम अठइसा थाना महेशगंज जनपद प्रतापगढ़ के अलग-अलग थानों पर 07 अभियोग दर्ज है ।
पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री संजय राय व क्षेत्राधिकारी कुण्डा श्री अजीत सिंह के कुशल पर्वेक्षण में थाना प्रभारी मानिकपुर निरीक्षक श्री दीप नारायण के नेतृत्व में उ0नि0 श्री मो0नदीम खान मय हमराह उ0नि0 श्री शिशिर पटेल, का० काशी राजभर, का० प्रवीन कुमार, का० रणजीत सिंह द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग के दौरान, मुखबिर की सूचना पर दिनांक 07.04.2025 को 01 चोरी की स्कूटी व 04 जिन्दा देशी बम के साथ 01 अभियुक्त रंजीत सरोज उर्फ छंगू पुत्र शिवचरन सरोज निवासी ग्राम अठइसा थाना महेशगंज जनपद प्रतापगढ़ को थाना मानिकपुर क्षेत्रान्तर्गत बिटियन मेला जाने वाले कच्चे रास्ते पर बहद ग्राम चौकापारपुर के पास से गिरफ्तार किया गया ।
अभियुक्त रंजीत सरोज उर्फ छंगू उपरोक्त के कब्जे से बरामद 01 चोरी की स्कूटी मु0अ0स0 61/ 25 धारा 303 (2), 317 (2) BNS सें संबंधित है व नाजायज 04 जिन्दा देशी बम की बरामदी के संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 64/25 धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
अभियुक्त रंजीत सरोज उर्फ छंगू पुत्र शिवचरन सरोज निवासी ग्राम अठइसा थाना महेशगंज जनपद प्रतापगढ़।
आपराधिक इतिहास-
रंजीत सरोज उर्फ छंगू पुत्र शिवचरन सरोज निवासी ग्राम अठइसा थाना महेशगंज जनपद प्रतापगढ़ का आपराधिक इतिहास-
1-मु0अ0सं0-356/16 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कुण्डा जनपद प्रतापगढ़ ।
2-मु0अ0सं0-196/24 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना कुण्डा जनपद प्रतापगढ़ ।
3-मु0अ0सं0-227/16 धारा 379/411 भादवि थाना कुण्डा जनपद प्रतापगढ़ ।
4-मु0अ0सं0-330/21 धारा 379 भादवि थाना कुण्डा जनपद प्रतापगढ़ ।
5-मु0अ0सं0-268/23 धारा 379/411 भादवि थाना मानिकपुर जनपद प्रतापगढ़ ।
6-मु0अ0सं0-61/25 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना मानिकपुर जनपद प्रतापगढ़ ।
7-मु0अ0सं0-64/25 धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधि0 थाना मानिकपुर जनपद प्रतापगढ़ ।
बरामदगी-
1- 01 चोरी की स्कूटी ।
2- 04 जिन्दा देशी बम ।
पुलिस टीम का विवरण-
उ0नि0 श्री मो0नदीम खान मय हमराह उ0नि0 श्री शिशिर पटेल, का० काशी राजभर, का० प्रवीन कुमार, का० रणजीत सिंह थाना मानिकपुर जनपद प्रतापगढ़।
