ठेकेदार और अध्यक्ष के बीच कमीशन को लेकर पेमेंट रुका गौशाला में जानवरों को चारा बंद जानवर भूख से तड़प रहे

Spread the love

उत्तर प्रदेश जनपद उन्नाव। कस्बा रसूलाबाद में बने गौशाला के ठेकेदार वारिश अली पुत्र मंसूर अली निवासी धमियाना थाना औरास, जिला उन्नाव का निवासी है।
ठेकेदार वारिस इंटरप्राइजेज के नाम से फर्म चलाता है। तथा 2024 से नगर पंचायत रसूलाबाद में गौशाला में चारे का वितरण कर रहा है।
गौशाला में ठेकेदार का लगभग 30 से 35 लाख रुपए बकाया है। जिसका पेमेंट ठेकेदार को नहीं किया गया। जिससे गौशाला में चारा वितरण का कार्य ठेकेदार कर पाने में असमर्थ है।
ई.ओ. साहब ने 3 महीने का 10 लाख 93 हजार 70 रुपये का बिल बना कर हस्ताक्षर कर दिए जिसे नगर पंचायत अध्यक्ष रसूलाबाद उन्नाव के आदमी द्वारा अनुचित राशि की मांग की जा रही है । जो ठेकेदार दे पाने में असमर्थ है।
ठेकेदार का जो भी बकाया राशि है। उसको एक मुश्त दिलाई जाए। ताकि ठेकेदार गौशाला में चारा वितरण का कार्य प्रारंभ कर सके। गौशाला में यदि भूख के कारण गायों को कुछ होता है। तो इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नईंमुद्दीन अंसारी की होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *