*नए सत्र के लिए प्रवेश प्रारंभ
*चौo सुघर सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन की शिक्षा के क्षेत्र में नयी पहल
जसवंतनगर।शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों के भविष्य को संवारने वाली सुप्रसिद्ध चौo सुघर सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन द्वारा एक और नई पहल करते हुए क्षेत्रवासियों के लिए ‘चौधरी सुघर सिंह वर्ल्ड स्कूल’ के नाम से एक नया अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय शुरू कर अभिभावकों को एक नई सौगात दी है।
ग्रुप के एमडी अनुज मोंटी यादव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया जिस तरह मकान की नींव जितनी मजबूत होती है घर उतना ही मजबूत होता है उसी तरह बच्चों का शिक्षण आधार जितना मजबूत होगा उसका भविष्य उतना ही अच्छा होगा। वर्तमान समय में नगर क्षेत्र के बच्चों के लिए ऐसे विद्यालय की आवश्यकता थी। इसी को ध्यान में रखते हुए इस विद्यालय की शुरुआत की हैं।वर्तमान समय की मांग के अनुसार यह संस्था व्यवहारिक शिक्षा खेलकूद कला संस्कृति और नवाचार से भरपूर वातावरण में शिक्षा प्रदान कर बच्चों का सर्वांगीण विकास के साथ अभिभावकों का बच्चों के प्रति कल्पित भविष्य को सुरक्षित करेगी।विद्यालय की सबसे विशेष बात यह होगी कि संपूर्ण शिक्षण स्टाफ देश के विभिन्न हिस्सों से होंगे और उनका चयन एक विशेष पैनल द्वारा किया जाएगा। बच्चों के भविष्य को लेकर कोई कोताई नहीं बरती जाएगी।विद्यालय डिजिटल कक्षाओं, गतिविधि आधारित शिक्षण, विज्ञान एवं गणित प्रयोगशालाओं और खेलकूद की सुविधाओं से युक्त होगा।विद्यालय में प्रवेश की प्रक्रिया प्ले ग्रुप से कक्षा 8 तक प्रारंभ कर दी गई है।इस अवसर पर डॉ. संदीप पांडेय, पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य फ्रांसिस सर,मनीष गौरव भदौरिया,स्वधा हॉस्पिटल निदेशक डॉ. अंजलि यादव एवं डॉ. रीमा मंडल अशांक हनी यादव उपस्थित रहे।
फोटो: जानकारी देते हुए ग्रुप के एमडी अनुज मोंटी यादव,डॉ अंजली यादव,डॉ संदीप पाण्डेय
