प्रिशा इंटरनेशनल स्कूल मानीराम में धूमधाम से मनाया गया दसवां स्थापना दिवस

Spread the love

गोरखपुर, मानीराम स्थित प्रिशा इंटरनेशनल स्कूल का आज दसवां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्कूल प्रांगण में “स्पंदन दिकेंड ऑफ एक्सीलेंस” (पुरातन प्रथम समागम सम्मेलन) का भव्य कार्यक्रम 2 मार्च 2025 रविवार को आयोजित किया गया। इस महिमामंडित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती नीना त्रिपाठी पूर्व सीएमएस जिला चिकित्सालय गोरखपुर ,श्री विनोद कृष्णा उप शिक्षा निदेशक गोरखपुर, एवं श्रीमती रेणु चतुर्वेदी पूर्व शिक्षा निदेशक गोरखपुर ,उपस्थित रहे। तथा विद्यालय के अध्यक्ष श्री गोपाल चतुर्वेदी एवं प्रधानाचार्य डॉक्टर श्रद्धा आदि गणमान्य अतिथि एवं शिक्षक लोग मौजूद हैं। मुख्य अतिथि का विद्यालय के अध्यक्ष और प्रधानाचार्य ने अभूतपूर्व स्वागत किया। जिससे मुख्य अतिथि अपने स्वागत से गदगद दिखी।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण बच्चों के द्वारा बनाया गया रोबोटिक विज्ञान प्रदर्शनी लोक, कला शास्त्री, संगीत, एकांकी, नाटक, एवं हास्यप्रश्न,विशेष सराहनीय एवं प्रसंसनीय रहा।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक एवं अध्यापिकाओं के द्वारा किया गया ।जिससे क्षेत्र के लोगों में चेतना का एवं जागरूकता के प्रति गंभीरता और उत्कंठा का जिजविषा जागृत हुआ। स्कूल प्रबंधन का इस कार्यक्रम के संचालन में विशेष एवं महत्व योगदान रहा जो क्षेत्र के लोगों में अविस्मरणीय रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *