गोरखपुर , भाजपा के राज्यसभा के पूर्व सदस्य जयप्रकाश निषाद के नेतृत्व में गोरखपुर, आजमगढ़, बस्ती मंडल, के 10 जिलों के मछुआ समाज के लोगों की बैठक रविवार को एनएससी भवन में हुई इसमें गोरखपुर में होने वाले विशाल मछुआ समाज की तैयारी पर चर्चा की गई ।रैली में समाज के 5 लाख लोगों को दिखाने की योजना बनाई गई। हर जिले मेंबैठक की जाएगी।
बैठक को संबोधित करते हुए जयप्रकाश निषाद ने कहा कि मेरा एक ही उद्देश्य मछुआरों काउत्थान करना है जब तक जब तक मछुआरों की ताकत पार्टी नहीं दिखेगी तब तक सीधे टिकट कैसे दे देगी ।बिचौलियों की सौदेबाजी को खत्म कर मोदी योगी सीधे मछुआरों को लाभ देना चाहते हैं आगामी सम्मेलन को लेकर सभी लोगों से अपील है कि हर जिले में मीटिंग करिए इसे ही रैली सफल होगी। बैठक में मछुआ समाज के युवा नेता धर्मात्मा निषाद की स्मृति में 2 मिनट सामान रखकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
बैठक की अध्यक्षता सरवन निषाद ने किया ।बैठक में राम रती निषाद ,मुनीम निषाद ,राम जगत निषाद ,राजेश निषाद, ओमप्रकाश निषाद, पार्षद उदयभान निषाद, पार्षद रामनाथ निषाद ,गोरख निषाद, ध्रुव निषाद ,समेत मछुआ समुदाय के सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
गोरखपुर में अति शीघ्र होगी मछुआरों की विशाल रैली,जयप्रकाश निषाद
