महाराजगंज , फरेंदा, 19 जनवरी 2024 बुधवार,एक ऐसी लोडिंग गाड़ी जिस पर माल लोड नहीं है लेकिन पैसेंजर लोड जरूर है अगर ऐसे में कोई घटना घटती है तो जिम्मेदार कौन होगा आप इस फोटो में देखेंगे गाड़ी नंबर उपलब्ध है लेकिन महाराजगंज के फरेंदा में इस पर यात्री बैठे हुए नजर आ रहे हैं महिला बुजुर्ग और बच्चे अब ऐसे में गोरखपुर, महाराजगंज का आरटीओ और ट्रैफिक इन लोगों को भनक तक नहीं है ऐसा पहली बार नहीं कई बार होता है अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो यात्री घर तक पहुंच जाएंगे अगर कुछ गड़बड़ होगा तो गोरखपुर ,महाराजगंज का आरटीओ और ट्रैफिक विभाग जिम्मेदार हो सकता है इन लोगों की हर चौराहों पर ड्यूटी भी होती है लेकिन किसी को कुछ दिखाई नहीं देता है।
आपको बताते चलें आकस्मिक सड़क दुर्घटनाओं के लिए सरकार बहुत सारी जिम्मेदारियां को निभा रही है लेकिन अधिकारी सिर्फ और सिर्फ अपने मतलब के लिए काम कर रहे हैं ना कि सरकार के लिए आखिर, इस फोटो में साफ दिख रहा है* सड़क सुरक्षा ,जीवन रक्षा* तो आप क्या उम्मीद करेंगे ऐसे नारे की, जनता पर खरे उतरेंगे या सिर्फ सपने ही रह जाएंगे। और आम जनमानस के साथ घटनाएं घटती रहेगी और अधिकारी अपनी लापरवाह परस्त जिम्मेदारी में मस्त रहेंगे।
अब देखना यह है कि इस खबर के बाद जिम्मेदार लोग अपनी जिम्मेदारी कैसे निभाते हैं यह आने वाले समय में चर्चा का विषय होगा।
गाड़ी लोडिंग वाली लेकिन पैसेंजर सवार, कोई घटना घटेगी तो कौन होगा जिम्मेदार
