शांतिपूर्ण ढंग से चल रही यूपी मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं

Spread the love

सख्ती के चलते नहीं पकडे गये नकलची

अरबी फारसी मदरसा बोर्ड की मुंशी मौलवी आलिम कामिल और फाजिल की परीक्षा के दूसरे दिन की प्रथम पाली में कुल 1534 परीक्षार्थियों को सम्मिलित होना था जिसमें से 1091 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए तथा 443 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे इस प्रकार उपस्थित 71% एवं अनुपस्थिति परीक्षार्थियों का प्रतिशत 29 रहा रहा जबकि द्वितीय पाली में कुल 393 परीक्षार्थियों को सम्मिलित होना था जिसमें से 327 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए तथा 66 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे और इस प्रकार उपस्थित 83.21 तथा अनुपस्थिति का प्रतिशत 16.59 रहा |
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी संजय मिश्र ने बताया कि जनपद के सभी 11 केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में चल रही परीक्षााएं नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण बातावरण में चल रही हैं | नकल को रोकने हेतु सचल दल स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट भी लगातार परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर जायजा ले रहे हैं | जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी संजय मिश्र ने फखरपुर बहराइच के मदरसों का औचक निरीक्षण कर बताया कि अभी तक जनपद में एक भी परीक्षार्थी नकल करते हुए नहीं पकड़ा गया है तथा परीक्षाएं शांतिपूर्ण पारदर्शी एवं नकल विहीन चल रही है |

संजय मिश्र
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी बहराइच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *