सन लाइफ हेल्थ केयर का क्षेत्रीय विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री फतेह बहादुर सिंह उद्घाटन

Spread the love


गोरखपुर , 5 जनवरी 25,कैंपियरगंज स्थित सनलाइफ हेल्थ केयर का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री फतेह बहादुर सिंह ने जनता जनार्दन के बीच किया।आपको बताते चलें सन लाइफ हेल्थ केयर सोनौली रोड ,ऐलनाबाद ,रामचौरा, कंपियरगंज में स्थित है मौके पर काफी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।उद्घाटन के समय उन्होंने कहा की चिकित्सा पेशा पीड़ित जनता के लिए होता है इसलिए डॉक्टर ईमानदारी से अपनी काम करें और क्षेत्रीय लोगों के गंभीर बीमारियों का इलाज सही समय पर करें । उन्हें राहत पहुंचा या जा सके ।तभी सच्ची सेवा मानी जाएगी। वही सन लाइफ हेल्थ केयर के प्रमुख एवं डॉक्टर सतीश मौर्य ने बताया इस क्षेत्र में बहुत सारे डॉक्टर हैं उनसे हमारी कोई तुलना नहीं है और हम पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ क्षेत्रीय मरीज का इलाज करेंगे जिससे क्षेत्रीय जनता और मरीजों में विश्वास बना रह सके। उन्होंने बताया कि हमारे यहां छातीरोग , स्वास रोग, दमा, एलर्जी, फेफड़े के कैंसर, निमोनिया, सीओपीडी ,टीवी, तथा अन्य से संबंधित सभी बीमारियों का इलाज किया जाता है। उद्घाटन इस समय भाभी जिला पंचायत सदस्य राहुल सिंह मौजूद दिखे। साथ में भाजपा के बहुत सारे कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *