गोंडा जिला
भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय मंत्री के काम्प्लेक्स में
जीवन समृद्धि के आफिस में लोन के नाम पर MD सन्तोष कुमार के द्वारा लाखों रुपए का फर्जी वाड़ा करने का आरोप। कई लड़कों से कर चुका ठगी।
मामला – जिला गोंडा का प्रकाश में सामने आया है।
पीड़ित कमलेश कुमार के कथुनाअनुसार बताया गया कि मैंने बीस लाख रुपए का लोन अप्लाई जीवन समृद्धि में किया था और सभी औपचारिकताएं पूर्ण होने के पश्चात 20 दिन में लोन देने की बात जीवन समृद्धि के MD सन्तोष कुमार कहीं गई। और लोन कराने की फीस 75000 रुपए पीड़ित से बसूल की
जोकि बैंक अकाउंट के माध्यम से दीं गई। बाबजूद इसके कुछ नगद अमाउंट लिया गया था। और संतोष कुमार MD द्वारा पीड़ित से कहा गया कि यदि किसी कारण आपका लोन कैंसिल होता है तो 5% की दर से
आपके पैसों का भुगतान किया जाएगा। लेकिन पीड़ित विगत एक वर्ष पूर्व से अपने पैसों के लिए पीलीभीत से जिला गोंडा जीवन समृद्धि बैंक के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। लेकिन संतोष कुमार अभद्रता पूर्ण व्योहार कर गाली-गलौज तथा जान से मारने की धमकी पीड़ित को दें रहा है। जिसकी मोबाइल रिकॉर्डिंग पीड़ित पक्ष के पास सुरक्षित हैं।
आज दिनांक 21/01/2025 कोई जानकारी मिलने के पश्चात लखनऊ से मीडिया कर्मियों सच्चाई जानने के लिए जीवन समृद्धि बैंक के MD सन्तोष कुमार से
फोन पर बात करने की कोशिश की तो सन्तोष कुमार ने कहा कि तुम्हारे जैसे बहुत लोग फोन करते हैं। जो करना हो आप कर लेना। इस तरह से सन्तोष कुमार की भाषा शैली दर्शातीं है।कि इस व्यक्ति को किसी भी तरह का जरा भी डर नहीं है। और संतोष कुमार के द्वारा भोले भाले लोगों से लोन के नाम पर लाखों रुपए की ठगीं कर रहा है। और भी कई पीड़ित परिवार को ठगीं का शिकार बना चुका हैं।
जीवन समृद्धि बैंक के MD सन्तोष कुमार के बारे में मीडिया कर्मीयों ने जानकारी हासिल की गई और इसके बैगग्राउंड के बारे पता चला कि यह व्यक्ति अपने आपको केन्द्रीय मंत्री का रिश्तेदार बताता है।
इसलिए कोई भी व्यक्ति डर की वजह से अपने पैसों की वसूली करने के लिए मजबूर हैं। और अपनी मनमर्जी से लोन के नाम पर लाखों रुपए की धन उगाही धड़ल्ले से कर रहा है।
आपको बताते चलें कि जीवन समृद्धि बैंक माननीय केन्द्रीय मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ( विदेश मंत्री) जी का जिला गोंडा में बहुत बड़ा कंपलेक्स बना हुआ है और
माननीय मंत्री जी का भी आफिस बना हुआ है। और
क्षेत्रीय लोगों की समस्यायों के बारे में जनता जनार्दन
से मुलाकात करते हैं। और काम्प्लेक्स की बिल्डिंग माननीय मंत्री जी बताई जा रही है।इसी का फायदा उठाकर जीवन समृद्धि बैंक का MD संतोष कुमार
मंत्री जी का रिश्तेदार बनकर धोस जमाकर कर
क्षेत्रीय गरीब पीड़ित परिवारों को लोन दिलाने के नाम
सिक्योरिटी में पहले रूपए लेकर पीड़ित को गुमराह करके बताया है। कि यदि किसी कारण आपका लोन कैंसिल होता है। तो 5% ब्याज की दर से आपको पैसा मिल जायगा।
हालांकि जीवन समृद्धि बैंक के पीड़ित परिवारों द्वारा लोन अप्लाई किया है।उनका लोन अभी तक संतोष कुमार MD ने लोन की रकम मुहैया नहीं कराई लेकिन लाखों रुपए के ठगी के शिकार जरुर हो चुकें लेकिन पीड़ित परिवार आज भी अपने पैसों के दर-दर भटकने को मजबूर हैं।
भारतीय जनता पार्टी सरकार संपूर्ण भारत में भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए जनता जनार्दन ने
चुनकर सत्ता में बैठाया था। लेकिन उत्तर प्रदेश में
लगातार हो रहे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है।
उत्तर प्रदेश सरकार माननीय मुख्यमंत्री योगी सरकार भले ही सख्त निर्देश जारी कर रहे हो। लेकिन सत्ता में बैठे राजनेताओं के संरक्षण में भ्रष्टाचार फल-फूल रहा है। बाबजूद इसके योगी सरकार में बैठे उच्चाधिकारियों द्वारा भी योगी सरकार के निर्देशो का मखौल उड़ाते हुए दिखाई दें रहे हैं।
उत्तर प्रदेश में सैकड़ों लोगों के साथ धोखाधड़ी से लेकर अवैध धन उगाही हो रही हैं। जनता जनार्दन त्राहिमाम त्राहिमाम करने को मजबूर हैं। न्याय मिलना तो दूर कोई कार्यवाही करने तैयार नहीं है।
पुलिस प्रशासन के ऊपर लगातार सवालिया निशान उठ रहे हैं। बाबजूद इसके सैकड़ों समाचार पत्रों के माध्यम उच्चाधिकारियों जानकारी देने के पश्चात भी
क्षेत्रीय रसूखदार लोगों व छुटभैय्ए नेताओं जी हजूरी
के आगे नतमस्तक होकर अपने अस्तित्व को नहीं बचा सकते हैं। क्योंकि ऐसे भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारीयों ने जनता जनार्दन न्याय की उम्मीद कैसे करें।
यह बहुत ही गंभीर विषय है। जीवन समृद्धि बैंक के खिलाफ तथा MD सन्तोष कुमार के खिलाफ जांच की कार्यवाही नहीं की गई। तों जाने कितने लोगों को
ठगीं शिकार बना सकता हैं। साथ ही भारतीय जनता पार्टी के माननीय केन्द्रीय मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह को भी बदनाम करने की कोशिश कर रहा है।
ऐसे ठगी करने वाले लोगों के खिलाफ यदि कोई समय रहते उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उचित कदम नहीं उठाया गया। और पीड़ित परिवारों के पैसे वापिस दिलाने की पहल नहीं हुई तों आने वाले समय
मैं माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी इसका जबाब मिलना तय। सत्ता किसी की मोहताज नहीं होती। इस देश की जनता जनार्दन ही राजा बनातीं है। और यही जनता जनार्दन उनकी हैसियत दिखातीं है।
