1 जनवरी से2025से 15 जनवरी 2050 तक एक मुक्त समाधान योजना शुरू

Spread the love

महाराजगंज, आनंद नगर बिजली विभाग द्वारा प्रथम चरण एक मुक्त समाधान योजना समाप्त हुआ जिसमें राजस्व का बड़ा फायदा हुआ।दूसरा योजना द्वितीय चरण में 1 जनवरी 2025 से 15 जनवरी 2025 तक है इसमें आनंद नगर क्षेत्र के समस्त उपभोक्ताओं को दूसरा मौका मिलने जा रहा है जिसमें एक मुक्त समाधि योजना के अंतर्गत उपभोक्ता अपने बिजली का बिल जमा कर राहत ले सकते हैं ।एक विशेष मुलाकात के दौरान अधिशासी अभियंता उपाध्याय साहब ने आनंद नगर कार्यालय में बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की योजना उपभोक्ताओं के लिए साल में एक बार आती है और यह योजना उपभोक्ता के सुविधा के अनुसार योजना लागू किया गया है ।
आए दिन क्षेत्र के छोटे-बड़े उपभोक्ता बिजली बिल के मुद्दों को लेकर परेशान रहते हैं तमाम तरह के भागा दौड़ी करना पड़ता है इससे राहत पाने के लिए सरकार की यह योजना महत्वपूर्ण है जिससे आनंद नगर समस्त उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है और सभी उपभोक्ताओं से निवेदन है कि दलालों के चंगुल में ना पड़े ऐसी शिकायत आ रही है। मैं बराबरअपने ऑफिस में बैठता हूं। कार्यालय के समय 10 से 5 बजे तक समय में मुलाकात कर अपनी समस्या का निपटारा कर सकते हैं ।सदैव हमारा कार्यालय आपके लिए तैयार है केवल संबंधित क्षेत्रीय जई क्षेत्रीय इस,डी,ओ, और एक्शइन से मिलकर अपनी बात रख रखकर समस्या का समाधान करा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *