सिद्धार्थ नगर, अखिल भारत हिंदू महासभा (त्रिदंडी) ने सिद्धार्थनगर की प्रसिद्ध एवं युवा अधिवक्ता अनूप मिश्रा को सिद्धार्थनगर जनपद का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है ।यह मनोनय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय ऋषि त्रिवेदी एवं प्रदेश अध्यक्ष माननीय चंद्र मौली शुक्ला के निर्देश पर किया गया ।एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी सुनील पाठक ने पहल की। महासभा ने नवनियुक्त जिला से अध्यक्ष से यह उम्मीद जताया है कि शीघ्र ही जनपद सिद्धार्थनगर में संगठन का विस्तारित कारण कर लिया जाएगा ।जिसकी लिस्ट प्रदेश अध्यक्ष को सौंप दी जाएगी। और साथ ही अखिल भारत हिंदू महासभा(त्रिदंडी) एवं किसान प्रकोष्ठ को मजबूत करने का काम किया जाएगा। युवा एवं प्रसिद्ध अधिवक्ता अनूप मिश्रा ने संगठन को भरोसा दिलाया कि संगठन ने जो जिम्मेदारी हमें दी है उसको हम ईमानदारी एवं मेहनत के साथ निर्वहन करेंगे। तथा जो भी महासभा का निर्देश होगा उसका पालन किया जाएगा। तथा जनपद के किसानों की समस्याओं को लेकर हम हमेशा संघर्ष करते रहेंगे ।जहां भी जरूरत पड़ेगी अपने संगठन के बड़े एवं वरिष्ठ नेताओं का सहयोग समय-समय पर लिया जाएगा।
अखिल भारत हिंदू महासभा ने दिया जिम्मेदारी, अधिवक्ता अनूप मिश्रा को बनाया सिद्धार्थनगर जनपद अध्यक्ष
