गरीबों के चेहरे पर मुस्कान देखना सावन साहिल फाउंडेशन

Spread the love

“गरीबों के चेहरे पर मुस्कान देखना सावन साहिल फाउंडेशन का दिली मकसद – शील कुमार सिंह गहलौत”
राकेश कुमार धुरिया की रिपोर्ट प्रतापगढ़)
प्रतापगढ़। विधाता के द्वारा रचित मानव में अमीर भी शामिल है और गरीब भी। सभी गरीबों के चेहरे पर मुस्कान लाना सावन साहिल फाउंडेशन का दिली मकसद है। यह बातें रविवार को बाबा देवघाट महादेवन धाम देवघाट, प्रतापगढ़ में कंबल वितरण के दौरान सावन साहिल फाउंडेशन के अध्यक्ष शील कुमार सिंह गहलौत ने कही। उन्होंने कहा कि कर्म महान होता है और कर्म के अनुसार ही भाग्य का निर्धारण होता है। हर भाग्यशाली और सौभाग्यशाली का इस संसार में बेहतर और खुशहाल जीवन जीने का अधिकार है। कोई भाग्य और अपने कर्म से संपन्न हो जाता है तो कोई हर दांव चलने के बावजूद दुखमय जीवन जीता है। ऐसे दुखमय जीवन जीने वाले वालों के चेहरे पर सुकून और मुस्कान देखना ही सावन साहिल फाउंडेशन का दिली मकसद है। बाबा देवघाट महादेवन धाम के महंत पुजारी रामानंद गिरी महराज ने कहा कि सावन साहिल फाउंडेशन के अध्यक्ष शील गहलौत की पहल अनोखी है। इस जाड़े के मौसम में गरीबों के घर घर जाकर कंबल बांटने का प्रयास सराहनीय है। जन जनवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह चौहान ने कंबल वितरण के बाद गरीबों को संबोधित करते हुए कहा कि जमाने में आज भी नेक दिल और संवेदनशील इंसान हैं, जिनके पास कुछ भी न होते हुए भी लोगों को बहुत कुछ देने का हौसला रखते हैं और बहुत लोग ऐसे भी हैं जिनके पास बहुत कुछ होते हुए भी गरीबों को कुछ भी देने में कतराते हैं। व्यापार मंडल मोहनगंज के अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि सावन साहिल फाउंडेशन की पहल सराहनीय है। इनके साथ गरीबों एवं पीड़ितों की दुआएं साथ है। किसान यूनियन क्रांतिकारी के जिलाध्यक्ष भारत सिंह ने कहा कि कड़ाके की इस ठंड में कम्बल पाकर गरीबों के चेहरे पर जो मुस्कान दिखाई पड़ती है उसे देखकर दिल गदगद हो उठता है। इस दौरान कपिल देव सिंह, संजीव गहलौत, साहिल सिंह, बसंत सरोज, ओम प्रकाश सरोज, गिरजेश गिरी, राम आसरे गिरी, सावन साहिल फाउंडेशन के मीडिया प्रभारी शिव आसरे गिरी आदि तमाम लोग मौजूद रहे।
प्रतापगढ़ मानिकपुर से राकेश कुमार धुरिया की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *